Bhabua News: कल दो डिग्री कॉलेज का मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन
Bhabua News: चैनपुर के दुलहरा और नुआंव के गुड़िया में उदघाटन समारोह की चल रही तैयारी उद्घाटन समारोह में जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर व अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे

Bhabua News: चैनपुर के दुलहरा और नुआंव के गुड़िया में उदघाटन समारोह की चल रही तैयारी उद्घाटन समारोह में जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर व अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के लिए 15 जुलाई का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि लेकर आएगा। जिले को एक साथ दो नए सरकारी डिग्री कॉलेजों की सौगात मिलने जा रही है।
उद्घाटन समारोह की तैयारियाँ
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दोनों कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उद्घाटन समारोह चैनपुर प्रखंड के दुलहरा तथा नुआंव प्रखंड के गुड़िया गांव स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की व्यवस्था
दोनों स्थानों पर कार्यक्रम को लेकर मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री सह उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम लोगों की उपस्थिति रहेगी।
छात्रों को उच्च शिक्षा की सुविधा
दोनों सरकारी डिग्री कॉलेज शुरू होने से कैमूर के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा की मिलेगी सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ने के साथ जिले में नामांकन की संख्या में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
स्थानीय प्रशासन की भूमिका
इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। अधिकारियों द्वारा समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के लोगों में दोनों सरकारी डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन को लेकर उत्साह का माहौल है।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


