कार्यशाला में जीविका दीदियों ने अपना अनुभव साझा किया
नई चेतना अभियान 4.0 के तहत जीविका द्वारा कलेक्ट्रेट में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कैमूर की जीविका दीदियों ने अनुभव साझा किए। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण भारत में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। डीएम ने महिलाओं के कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

नई चेतना अभियान- 4.0 के तहत जीविका की कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई कार्यशाला लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना उद्देश्य (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नई चेतना अभियान 4.0 के तहत जीविका द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में कैमूर की जीविका दीदियों ने अपना अनुभव साझा किया। जीविका परियोजना के अफसरों ने बताया कि नई चेतना अभियान- 4.0 एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह अभियान दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाया जा रहा है।
उन्होंने जोड़ा कि नई चेतना अभियान 4.0 के मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। डीएम नितिन कुमार सिंह ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लिंग आधारित भेदभाव गलत है। इसे समाप्त करने के लिए कार्य करते रहना आवश्यक है। डीडीसी ने भी जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। डीआईसी की महाप्रबंधक ने दीदियों को पीएम एफएमई स्कीम एवं उद्योग विभाग द्वारा चलायी जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान डीएम व डीडीसी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक कुणाल कुमार शर्मा, सभी संकुल स्तरीय संघ से दो लीडर दीदी, दीदी अधिकार केन्द्र समन्वयक, सक्षमा दीदी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जिला प्रबंधक एवं कर्मी उपस्थित रहे। फोटो-29 जनवरी भभुआ- 6 कैप्शन- समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में अपना अनुभव साक्षा करती जीविका दीदी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




