NDA Conference in Bihar Santosh Kumar Singh Criticizes Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav राहुल बाबा को संविधान भी पढ़ने नही आता हैं: श्रम मंत्री, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsNDA Conference in Bihar Santosh Kumar Singh Criticizes Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav

राहुल बाबा को संविधान भी पढ़ने नही आता हैं: श्रम मंत्री

भभुआ में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये नेता विकास की बात नहीं करते और वोट चोरी का मुद्दा उठाकर भ्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 16 Sep 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
राहुल बाबा को संविधान भी पढ़ने नही आता हैं: श्रम मंत्री

सहजादे तेजस्वी और राहुल बाबा की यात्रा में विकास की बात नहीं हो रही नगरपालिका मैदान में भभुआ विस क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले (सर के ध्यानार्थ) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राहुल बाबा को संविधान भी पढ़ने नहीं आता है और कहते हैं कि संविधान खतरे में हैं। राहुल बाबा व सहजादे तेजस्वी विकास की बात नहीं करते। वोट चोरी का गलत मुद्दा उठाकर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। वह सत्ता में आसीन होने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उक्त बातें श्रम संसाधन मंत्री मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने कही। वह शहर के नगरपालिका मैदान में मंगलवार को आयोजित भभुआ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में टिकट प्रदेश नेता तय करेंगे। वर्ष 2005 से पहले जंगल राज में क्या था और अब क्या है इसका मूल्यांकन कीजिए। बिहार सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर 200 करोड़ खर्च किया। आयुष्मान कार्ड से मरीजों के इलाज पर 100 करोड़ और 441 सड़क पर 617 करोड़ रुपए खर्च किया गया। मंत्री ने कहा कि करोड़ों रुपया खर्च कर राम मंदिर बनाया गया। देश तोड़ने वालों से सावधान रहें। उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या किसी की मां को गाली देना अच्छी बात है? एनडीए ने पहलगांव भी झेला है। महिलाओं की मांग के सिंदूर का बदला पाकिस्तान के घर में घुसकर लिया गया। अमेरिका के टैरिफ के आगे भारत नहीं झुकेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद महाबली सिंह ने कहा कि एनडीए सम्मेलन कर एकजुटता दिखाया है। बिहार में दो लोगों के बीच कुर्सी की लड़ाई है। परिवारवाद वालों को चुनना है या विकास करने वाले नीतीश कुमार को। अब कानून का राज चल रहा है। जो मर गया है या बाहर चला गया है, उसका वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा है। फोटो- 16 सितंबर भभुआ- 8 कैप्शन- शहर के नगर पालिका मैदान में मंगलवार को आयोजित भभुआ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर मंत्री संतोष सिंह व अन्य। विधायक ने किसानों की जमीन का मांगा एक करोड़ मुआवजा भभुआ। स्थानीय विधायक भरत बिंद ने सम्मेलन में अतिथियों व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का किसानों को एक करोड़ रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि 2005 से पहले बिहार बदहाल था। आप सभी एक जुट होकर एनडीए प्रत्याशी को जिताएं और बिहार व देश के विकास को बढ़ाएं। लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह गबड़ू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार फस्ट बिहारी फस्ट के लिए बराबर आवाज उठाते हैं। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अजय पटेल व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने किया। अतिथियो को माला पहनाकर व अंगवस्त देकर सम्मानित किया गया। सभा में रामगढ़ विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, जदयू के हिमांशु कुमार, अजय सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता, हम के जिलाध्यक्ष संजय सुधांशु, रालोमो के जिलाध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रामयश कुशवाहा, भाजपा के जितेन्द्र पांडेय, मनोज जायसवाल, रघुवंश राम, अनुराग केसरी, कृष्णा जायसवाल, संतोष खरवार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।