Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsNational Seminar in Prayag Prof Vivekanand Tiwari to be Chief Speaker
प्रयाग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे कैमूर के प्रो. तिवारी

प्रयाग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे कैमूर के प्रो. तिवारी

संक्षेप:

प्रयाग में 28 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता कैमूर के प्रो. विवेकानंद तिवारी होंगे। प्रो. तिवारी 200 से अधिक पुस्तकों और 300 से अधिक शोध पत्रों के लेखक हैं। वे आम्बेडकरपीठ, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हैं और धर्म-दर्शन, विज्ञान, न्याय, और संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विद्वान हैं।

Jan 25, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की खबर प्रयाग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे कैमूर के प्रो. तिवारी आचार्य तिवारी की 200 से ज्यादा पुस्तकें व 300 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं प्रो. तिवारी सम्प्रति आप आम्बेडकरपीठ(हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला) के अध्यक्ष के रुप में कार्यरत है भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रयाग के पौराणिक महत सृष्टि रचना से लेकर आधुनिक काल तक राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत की सबसे प्रतिष्ठित संस्था हिंदुस्तानी अकादमी ने मुख्य वक्ता के नाते कैमूर के प्रो.विवेका नन्द तिवारी को आमंत्रित किया है। प्रयाग में संगोष्ठी आगामी 28 जनवरी को आयोजित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन प्रतिष्ठित हिंदुस्तानी सेवी संस्था हैं जिसकी स्थापना सन 1927 में हुई थी।

भभुआ शहर के तिवारी टोला निवासी व लब्धप्रतिष्ठ शिक्षक रहे स्व. जवाहर तिवारी के पुत्र प्रो. विवेकानंद तिवारी धर्म-दर्शन, विज्ञान, न्याय, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं इतिहास विषयों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मर्मज्ञ विद्वान हैं। आचार्य तिवारी एक शिक्षाविद् और सुप्रसिद्ध लेखक के रुप में देश देशान्तर में प्रतिष्ठित है। आचार्य तिवारी की 200 से ज्यादा पुस्तकें और 300 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है। आपकी लिखित कई पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एवं प्रशंसित हैं, जिसमें 'गो समग्र' एवंं 'गंगा समग्र' विशेष उल्लेखनीय है। अनेक संस्थाओं से डॉ. तिवारी को प्राप्त सम्मानो में "भारत भारती सम्मान, " मालवीय प्रज्ञा सम्मान","राष्ट्र गौरव सम्मान"एवं"महाशक्ति सम्मान" विशेष उल्लेखनीय है। सम्प्रति आप आम्बेडकरपीठ(हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला) के अध्यक्ष के रुप में कार्यरत है। फोटो -प्रो. विवेकानन्द तिवारी के नाम से

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;