Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsNational Lok Adalat Resolves 1120 Cases Rs 6 65 Crores Settled in Bhabua
पेज तीन की लीड में जोड़

पेज तीन की लीड में जोड़

संक्षेप:

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1120 मामले निपटे एंबुलेंस कर्मियों की यूनियन का पुनर्गठनएंबुलेंस कर्मियों की यूनियन का पुनर्गठन

Sep 13, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1120 मामले निपटे भभुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 1120 मामलों का निष्पादन किया गया। इससे 6 करोड़ 65 लाख 54 हजार 886 रुपए समझौता राशि प्राप्त हुई। न्यायालय से जुड़े 542 और बैंक के 578 मामले निष्पादित किए गए। कोर्ट से संबंधित मामलों के निष्पादन से समझौता राशि 2.90 करोड़ और बैंक के मामलों से समझौता राशि 3 करोड़ 75 लाख, 54 हजार 886 रुपए प्राप्त हुए इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुमन सौरभ ने दी। कीटनाशक दवा खाने से तबीयत बिगड़ी भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के मेहसुआ गांव के एक युवक ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। पीड़ित 18 वर्षीय रत्न प्रजापति मेहसुआ निवासी संजय प्रजापति का पुत्र है। रत्न कहीं घूमने गया था। इसको लेकर जब परिजनों ने उसकी डांट लगाई तो नाराज होकर कीटनाशक दवा खा ली। बछड़े और युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा भभुआ। शहर के राजेंद्र सरोवर के पास ई रिक्शा पर गाय के बछड़े को ले जा रहे युवक व चालक को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। युवक 25 वर्षीय सरवर बबुरा गांव का निवासी है। ई रिक्शा चालक सारनपुर गांव निवासी संजय कुमार गोंड है। वह पूरब पोखरा से बछड़े को ई-रिक्शा से बबुरा ले जा रहे थे। हिंदूवादी संगठन के प्रमुख उत्तम पटेल ने उसे पकड़वाया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दुर्घटनाओं में महिला सहित छह घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई निवासी विकास कुमार, करजांव के देवांश कुमार, भगवानपुर के महेन्द्र राम, बड़ी तकिया के इस्तेयाक अंसारी,चांद की जासुई देवी व ओरगांव के प्रदुम्न कुमार शिामल हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया। हि.प्र. एंबुलेंस कर्मियों की यूनियन का पुनर्गठन भभुआ। सदर अस्पताल में डीपीएम हाउस के पास एंबुलेंस कर्मियों ने बैठक कर शनिवार को यूनियन का गठन किया। प्रदेश सचिव देवरंजन ने बताया कि आगामी बैठक में एंबुलेंस कर्मी निर्णय लेंगे कि कब से हड़ताल पर जाएंगे। उनकी मांगों में वेतन कटौती पर रोक लगाने, आठ घंटा काम लेने, मानदेय वृद्धि करने सहित अन्य शामिल हैं। यह मांग एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी से की जाएगी। फोटो- 13 सितंबर भभुआ- 15 कैप्शन- सदर अस्पताल परिसर स्थित डीपीएम हाउस के पास कमेटी का गठन करने के बाद शनिवार को एकजुटता का प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी।