Bhabua News: लोक अदालत में ... मामलों का किया गया निष्पादन

हिन्दुस्तान, भभुआ
share

Bhabua News: राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन भभुआ में प्रधान जिला जज विवेक कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि विवाद का स्थायी समाधान पक्षकारों की दृढ़ इच्छा-शक्ति से संभव है। कार्यक्रम में सुलह के आधार पर मुकदमों का निष्पादन किया गया और विभिन्न विभागों से सुलभ न्याय देने की अपील की गई।

Bhabua News: लोक अदालत में ... मामलों का किया गया निष्पादन

Bhabua News: बोले प्रभारी जिला जज, दृढ़ इच्छा-शक्ति से होगा विवाद का स्थायी समाधान

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन

राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रभारी प्रधान जिला जज ने उद्घाटन कर प्रेरित किया (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के गठित 13 बेंच के न्यायिक पदाधिकारियों ने दोनो पक्षों के आपसी सुलह समझौता के आधार पर .... मामलों का निष्पादन किया।

न्यायाधीश का संबोधन

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार ने किया। न्यायाधीश, अधिवक्तागण, पारा लीगल वालेंटियर, पक्षकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पक्षकारों की दृढ़ इच्छा-शक्ति से हीं विवाद का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि इसमें लोक अदालत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपसी समझौते के आधार पर मुकदमा खत्म होने पर न कोई जीतता है न कोई हारता है, बल्कि शांति और सद्भाव की विजय होती है। जिससे परिवार, समाज और देश की उन्नति होती है।

बैंकों से अपील

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों एवं बैंकों को लोक अदालत में अधिकतम संवेदनशील, उदार एवं लचीला रुख अपनाकर मुकदमों के निस्तारण तथा पक्षकारों को सुलभ न्याय दिलाने में सहायक होना चाहिए। उन्होंने बैंक कर्मियों से रिजर्व बैंक आफ इण्डिया की गाइडलाइंस का पालन करने और कर्जदार खासकर किसान और लघु उद्यमियों को अधिकाधिक छूट देने की अपील की। प्रभारी प्रधान जिला जज के नेतृत्व में विधिक सेवा प्राधicar की सचिव डॉ. शैल ने राष्ट्रीय लोक अदालतं की सफलता के लिए सभी पदाधिकारीगण और कर्मियों को बधाई दी।

कार्यक्रम का समापन

उपस्थित न्यायाधीश, अधिवक्तागण एवं विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं भभुआ एवं मोहनियां न्यायालय परिसर में स्थापित राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठों की विस्तृत जानकारी देते हुए सुलह के आधार पर अधिकाधिक वादों के निस्तारण की अपील की।

कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे, यातायात डीएसपी विवेका नंद कुमार, डीटीओ सहित कई न्यायिक पदाधिकारी,वकील उपस्थित रहें।

फोटो- 12 सितम्बर भभुआ- 2 कैप्शन- व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में भाग लेते लोग।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किसने किया?−
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: लोक अदालत में ... मामलों का किया गया निष्पादन