
सोन नहर से युवती और सुवरा नदी से युवक का शव बरामद
करमचट के झलखोरा के पास सोन नहर में युवती और भगवानपुर थाना क्षेत्र में सुवरा नदी से युवक का शव बरामद हुआ। युवती की उम्र 23 वर्ष और युवक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। शवों की पहचान नहीं हो सकी, और...
करमचट के सोन उच्च स्तरीय नहर में बह रही लाश झलखोरा के पास मिली भगवानपुर के भैसही व पढ़ौती के बीच सुवरा नदी से अज्ञात का मिला शव (पेज तीन) रामपुर/भगवानपुर, हि.टी.। करमचट के झलखोरा के पास की सोन उच्च स्तरीय नहर से युवती और भगवानपुर थाना क्षेत्र में भैसही व पढ़ौती के बीच सुवरा नदी से पुलिस ने शुक्रवार को युवक का शव बरामद किया। दोनों में से किसी के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र 23 वर्ष और अधेड़ की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है। सूचना मिलते ही करमचट थाने की पुलिस झलखोरा पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया।

इस दौरान घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुटी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवती का शव रोहतास जिले के चेनारी की तरफ से सोन नहर में बहकर झलखोरा गांव के पास आया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे तक पहचान कराने के लिए मर्चरी हाउस में रखा जाएगा। इतने समय में शिनाख्त नहीं होने पर शव का दाह-संस्कार करा दिया जाएगा। भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम बकरी चराकर लौट रहीं महिलाओं ने शव को देखा। शव से काफी दुर्गंध आ रही है। सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र पासवान के साथ गई पुलिस टीम ने गोताखोरों बबलू मल्लाह, बिज्जर मल्लाह, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के प्रखंड अध्यक्ष रामलाल मल्लाह, दफादार रामजी सिंह के सहयोग से टॉर्च की रोशनी में नदी से शव को निकाला और पोस्टमार्टम कराया। भगवानपुर, भैंसहीं, पढ़ौती, राजपुर, मर्ची, कसेर आदि गांवों के लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, पर नहीं हो सकी। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह उर्फ भोला सिंह, बसपा के प्रदेश महासचिव धीरज सिंह उर्फ भानजी, गोलवा बाबा, गुड्डू मिश्रा, रमन मिश्रा, भगवानपुर पंचायत के उप मुखिया पाल, श्रवण पांडेय आदि थे। फोटो- 12 सितंबर भभुआ-15 कैप्शन- करमचट के झलखोरा के पास सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर के पास शुक्रवार को शव की शिनाख्त करने के लिए लोगों की लगी भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




