
बंद घर के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी
हत्या या आत्महत्या लोग पूछ रहे सवाल, बोले थानाध्यक्ष- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा पता अंत्यपरीक्षण करने के लिए सदर अस्पताल से शव को किया गया पीएमसीएच रेफर
हत्या या आत्महत्या लोग पूछ रहे सवाल, बोले थानाध्यक्ष- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा पता भैसही, हाटा, भगवानपुर के चार लोगों को लिया हिरासत में, उद्भेदन करने में जुटी पुलिस अंत्यपरीक्षण करने के लिए सदर अस्पताल से शव को किया गया पीएमसीएच रेफर (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राधाखांड़ के बंद घर से मंगलवार को युवक का शव बरामद होने से लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक 40 वर्षीय अमित सिंह राधाखांड़ गांव का निवासी था। इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, पर पुलिस भैसही, हाटा, भगवानपुर के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बंद घर से लाश मिलने पर लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि किसी ने जहर देकर उसे मारने के बाद उसे घर में बंद कर दिया। अगर आत्महत्या किए रहता तो दरवाजा अंदर से बंद रहता। उसका चेहरा काला पड़ा था। ऐसे में जहर से मौत होने की बात कही जा रही है। इस प्रकरण में पूछने पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि हत्या हुई है या खुदकुशी की गई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। इस घटना में पूछताछ के लिए पुलिस ने भैसही गांव के मोहर बिंद, भगवानपुर के जितेंद्र प्रजापति, गंगा साह और हाटा के एक व्यक्ति को थाना लाया है। अभी तक परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य को इकट्ठा किया है। पुलिस ने भी जांच की है। हालांकि भभुआ अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। घर में लाश होने की नहीं लगी भनक ग्रामीणों ने बताया कि अमित पहली जनवरी से गांव में नहीं दिख रहा था। उसकी पत्नी अपने बेटे को लेकर मायके गई थी। घर बंद था। ग्रामीणों ने सोचा अमित कहीं गया होगा। तीन जनवरी को कॉल करने पर उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया। फिर लगातार बंद रहा। उसके बारे में जानकारी लेने पर कुछ पता नहीं चला। आशंका पर तोड़ा गया घर का दरवाजा भैसही गांव का मोहर बिंद अमित का दोस्त है। वह अपने गांव में नशे में यह कहते हुए सुना गया कि अमित का लोग पैसा पचा लिए, लेकिन हमारा नहीं पचा पाएंगे। यह सुन उसी गांव के एक व्यक्ति ने अमित के चाचा लोहा सिंह को फोन किया। आशंका के आधार पर उन्होंने अमित के रिश्ेतेदारों जैतपुर खुर्द और कसेर से बुलवाकर घर का ताला तोड़वाया। दरवाजा खुला तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। अंदर में अमित की लाश पड़ी थी। उसका शरीर काला पड़ गया था। फोटो- 06 जनवरी भभुआ- 13 कैप्शन- राधाखांड़ में मृत युवक के शव का मंगलवार को उसके दरवाज पर पंचनामा करती पुलिस और लगी ग्रामीणों की भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




