वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
भभुआ में विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं के कारण छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा, एएनएम की सोने की चेन चोरी, आग लगने से फसल का नुकसान और शादी का कार्ड बांटने गए पिता की मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं।

भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों हुई वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। घायल अकोढ़ी के राजाराम राम, बम्हौर के शिवांश कुमार, भभुआ के अंकित कुमार,बेतरी के विक्की कुमार, सुमीत कुमार व सिवों के विकास कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. नए दस न्यायिक अफसरों ने योगदान दिया भभुआ। सिविल कोर्ट भभुआ व मोहनियां अनुमंडल न्यायालय में दस न्यायिक अफसरों ने योगदान कर कार्यभार संभाला। व्यवहार न्यायालय भभुआ में डीएजी पंचम सुनील कुमार द्वितीय, डीएजी चतुर्थ चन्द्रवीर सिंह, डीएजी आठ पवन कुमार शुक्ला, डीएजी सात विपिन बिहारी राय, एसीजेएम टू पूजा कुमारी, जेएम प्रथम क्लास शालिनी शुक्ला, प्रतीमा कुमारी, सफदर सलह, मो. सुहैल, आंचल दइहा, सबनम, मोहनियां अनुमंडलीय न्यायालय में जेएम प्रथम अंकिता राज व प्रणव कुमार ने ज्वाइन किया।
हि.प्र. वन विभाग की निगरानी में हरे पेड़ों की कटायी भभुआ। सदर अस्पताल परिसर में भवन निर्माण में बाधक बन रहे हरे पेड़ों को वन विभाग से अनुमति लेकर मंगलवार को कटाई करायी गयी। पेड़ की कटायी कराकर ट्रैक्टर से लकड़ी ढुलायी करायी गयी। सिविल सर्जन डॉ. विंदेश्वरी रजक ने बताया कि पेड़ों की कटायी कराने के लिए वन विभाग से सारी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई है। वन विभाग की निगरानी में पेड़ों की कटायी करायी गयी है। हि.प्र. एएनएम के गले से सोने की चेन की चोरी भभुआ। एकता चौक से मोहनियां जाने के दौरान क्रम में सीएनजी टेंपो में अज्ञात महिला द्वारा एएनएम के गले से सोने की चेन की चोरी कर ली। यह घटना मंगलवार 11 बजे की बताई जाती है। भभुआ थाना पर पहुंची दुर्गावती पीएचसी में पदस्थापित एएनएम सबनम परवीन ने बताया कि सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय से विभागीय कागजात लेकर एकता चौक पर सीएनजी ऑटो से मोहनियां जाने के दौरान चोरी हुई है। कुड्डी बधार में आग लगने से गेहूं की फसल जी चांद। थाना क्षेत्र के कुड्डी बधार में आग लगने से 10 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद अग्निशमन की टीम पहुंची थी। चंदन कुमार का 18 बीघा, कपूर साह का 10 बीघा और राजवंश गुप्ता का 22 बीघा सहित कई किसानों के खेत में लगी लगभग 10 एकड़ फसल जल गई। चांद थाना में फायर ब्रिगेड के वाहन नहीं है। बेटी की शादी का कार्ड बांटने गये पिता को पीटा भभुआ। बेटी की शादी का कार्ड बांटने गये पिता को पीपरा गांव के पास बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में इलाजरत सोनहन थाना क्षेत्र के मींव गांव निवासी घायल अकलू राम ने बताया कि बेटी की शादी 29 अप्रैल को है। उसी का कार्ड बांटने के लिए पहाड़ियां सहित चार गांव में बांटकर दुल्लहपुर अपने रिश्तेदार के यहां कार्ड बांटने गया था। लौटने के दौरान यह घटना हुई। दो भाइयों में मारपीट में महिला हुई घायल भभुआ। थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव में गली विवाद को लेकर मंगलवार को दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल 30 वर्षीया मीरा देवी डारीडीह गांव निवासी सिकंदर बिंद की पत्नी है। गली बंद करने के विवाद में मारपीट हुई। इस मामले की सूचना सदर थाने को दी गई है। पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। (भभुआ से उदय प्रकाश) फोटो- 07 अप्रैल भभुआ- 14 कैप्शन- मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में घायल महिला का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


