कांग्रेसजनों ने शहीद भवन में महापुरुषों की जयंती मनाई

कांग्रेसजनों ने शहीद भवन में महापुरुषों की जयंती मनाई

संक्षेप:

भभुआ में सांसद मनोज कुमार ने एकता चौक पर महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती मनाई। उन्होंने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन के...

Oct 03, 2025 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

सांसद ने एकता चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बापू और लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्टपिता महात्मा गांधी की 157वी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वी जयंती मनाई गई। महापुरुषों की श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की। शहर के एकता चौक पर सांसद मनोज कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने पूरे देश में आंदोलन छेड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार में भी सत्याग्रह किया। सांसद ने कहा कि वर्ष 1915 में भारत लौटने पर अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए पीड़ितों को एकजुट किया। 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में दरिद्रता से मुक्ति दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं आत्मनिर्भरता के लिए कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम में सदर प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी, युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सूचित पांडेय, संजय चौबे, चैनपुर विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश सिंह, एनएसयूआई के अभिषेक सिंह, रोजा फारूकी, नफीसुद्दीन अंसारी, मनोज तिवारी, मुकेश पटेल, सुदर्शन राम, महेंद्र सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, कार्यालय सचिव महेंद्र राम, पंकज कुमार, नेहाल अहमद खां, दिवाकर तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा, मुमताज बेगम आदि थीं। फोटो- 03 अक्टूबर भभुआ- 3 कैप्शन- भभुआ शहर के एकता चौक के पास बुधवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डालते सांसद मनोज कुमार व अन्य।