आठ माह से लापता महिला पति संग थाना पहुंची
रामपुर में आठ माह पूर्व लापता महिला अपने पति के साथ बेलांव थाना पहुँची। पति ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, भभुआ में 11 लीटर देसी शराब बरामद की गई और तस्कर फरार हो गया।

रामपुर। अकोढ़ी से आठ माह पूर्व लापता महिला को मंगलवार की देर शाम पति संग बेलांव थाना पहुंची। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसके पति उदय दीक्षित ने जुलाई 2025 में बेलांव थाने में आवेदन देकर पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को भभुआ कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराया। फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पति से अनबन पर वह मुंबई चली गई थी। देसी शराब बरामद, तस्कर हुआ फरार भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 11 लीटर देसी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और शराब से भरे झोले को सड़क किनारे फेंककर भाग गया।
फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अलग-अलग मामलों में पांच आरोपित धराए भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के नशे में भभुआ वार्ड 25 के रामाशीष यादव व जगरिया के रविन्द्र बिंद, मारपीट मामले के आरोपित भभुआ वार्ड 10 निवासी बाबु लाल सिंह, वार्ड 20 निवासी बाबूलाल यादव एवं वारंटी भभुआ वार्ड 10 निवासी उमेश गोंड को पकड़ा गया। इनकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हि.प्र. शहर से दो बाइक की चोरी, मुकदमा दर्ज भभुआ। शहर के अलग अलग जगहो से दो बाइक उच्चको ने उड़ा ली। शहर के जय प्रकाश चौक से चैनपुर के डीहभुजैना के दीपक तिवारी व सदर असपताल से सिवों के रविन्द्र कुमार की बाइक चोरी किए जाने का मुकदमा नगर थाना में दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। हि.प्र. मारपीट में दो महिला सहित पांच घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सिकठी के कुंदन कुमार, बहुअन की कुशहलिया देवी, फकराबाद के चंदन कुमार, दरौली के अमरजीत कुमार व अलीपुर की नीलम कुमारी शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. वाहन दुर्घटना में रतवार की महिला घायल भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के रतवार गांव की एक महिला वाहन दुर्घटना में घायल हो गयी। घायल महिला नगर थाना के रतवार की निर्मला देवी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र.
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



