प्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्रों का मूल्यांकन 15 से

हिन्दुस्तान, भभुआ
share

बिहार में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से शुरू होगा। मूल्यांकन में मौखिक और लिखित परीक्षाएं शामिल हैं। 21 से 25 सितंबर तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी और 26 सितंबर को अभिभावकों के साथ प्रगति साझा की जाएगी। विशेष रणनीति कमजोर छात्रों के लिए तैयार की जाएगी।

प्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्रों का मूल्यांकन 15 से

परीक्षा के बाद 21 से 25 सितंबर तक जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं, कमजोर बच्चों के लिए बनेगी विशेष रणनीति कक्षा तीन से आठ तक लिखित परीक्षा, पहली-दूसरी का होगा मौखिक मूल्यांकन सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक 26 सितंबर को आयोजित होगी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से शुरू होगा।

मूल्यांकन प्रक्रिया

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना की ओर से जारी निर्देश के अनुसार मूल्यांकन 20 सितंबर तक चलेगा। कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन मौखिक होगा, जबकि कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के लिए विषयवार प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित तिथि पर जिस कक्षा की परीक्षा होगी, उसी कक्षा के बच्चे संबंधित पाली में परीक्षा देने विद्यालय आएंगे। अन्य कक्षाओं का पठन-पाठन सामान्य रूप से जारी रहेगा। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के प्रथम दिन 15 सितंबर को हिन्दी, उर्दू और विज्ञान विषय की परीक्षा से होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कक्षा एक से आठ के लिए हिन्दी व उर्दू की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में दोपहर एक से तीन बजे तक कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों की विज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि 16 सितंबर को प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। 17 सितंबर को प्रथम पाली में कक्षा एक से आठ तक गणित और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक के छात्र संस्कृत विषय की परीक्षा देंगे। 18 सितंबर को मकतब एवं उर्दू विद्यालयों को छोड़कर अन्य विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन और ग्रेडिंग की जाएगी। 19 सितंबर को कक्षा दो से आठ तक अहिन्दी भाषी विद्यार्थियों के लिए हिन्दी द्वितीय भाषा की परीक्षा होगी। 20 सितंबर को मकतब एवं उर्दू विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन और ग्रेडिंग की जाएगी। पांच दिनों में जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच निकटस्थ विद्यालय परिसर व संकुल स्तर पर कराई जाएगी। कक्षा एक और दो का मूल्यांकन मूल विद्यालय में ही होगा। 21 से 25 सितंबर तक अधिकतम पांच कार्य दिवस में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के साथ प्रत्येक विद्यार्थी का परिणाम प्रगति पत्रक में दर्ज करना होगा। उत्तर पुस्तिका जांच के दौरान भी विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित नहीं होगा।

परीक्षा को सुचारु बनाना

नियंत्रण कक्ष संचालित किया जाएगा परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका, सतत मूल्यांकन पंजी और परिणाम पत्रक की आपूर्ति एवं विद्यालयवार वितरण की जिम्मेदारी जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को दी गई है। गोपनीय सामग्री को सुरक्षित रखने और निर्धारित समय पर विद्यालयों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए 14 से 20 सितंबर तक जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित किया जाएगा। 26 को अभिभावकों से साझा होगी बच्चों की प्रगति अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के बाद 26 सितंबर को सभी प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की प्रगति अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी। मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को घर ले जाने के लिए दी जाएंगी। पीटीएम में उपस्थित अभिभावकों से उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के समय हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। अनुपस्थित अभिभावकों को देंगे जानकारी अनुपस्थित अभिभावकों से विद्यालय की ओर से संपर्क कर उन्हें परीक्षा एवं पाठ्यक्रम की जानकारी देने का निर्देश है। ग्रेड सी, डी और ई प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई की विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षकों को शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित कर आवश्यक सहयोग देने को कहा गया है।

संगठनात्मक जिम्मेदारी

दूसरे विद्यालयों के शिक्षक करेंगे वीक्षण परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रखंड स्तर पर एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में वीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा। हालांकि प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक वरीय शिक्षक अपने विद्यालय में ही परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रधानाध्यापक केंद्राधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। परीक्षा कक्ष में दो परीक्षार्थियों के बीच कम से कम दो फीट की दूरी रखने का प्रयास किया जाएगा। बच्चों को कलम, पेंसिल, रबर, कटर और ज्यामितीय बॉक्स सहित आवश्यक सामग्री साथ लाने का निर्देश है।

परीक्षा नियंत्रक की भूमिका

डीईओ होंगे परीक्षा नियंत्रक परीक्षा कक्ष में पाठ्यपुस्तक और नोटबुक ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वीक्षकों को किसी भी विद्यार्थी को अनुचित सहयोग नहीं देने तथा परीक्षा की गोपनीयता और पवित्रता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत कुमार परीक्षा नियंत्रक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहायक परीक्षा नियंत्रक के रूप में मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। फोटो- 08 सितंबर भभुआ- 11 कैप्शन- भभुआ शहर के नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका।

सामान्य प्रश्न

✦बिहार में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन कब शुरू होगा?−
बिहार में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से शुरू होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsप्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्रों का मूल्यांकन 15 से