ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआबाबू गुप्तनाथ सिंह की जयंती मनाने को ले हुई बैठक

बाबू गुप्तनाथ सिंह की जयंती मनाने को ले हुई बैठक

भभुआ। शहर के कलेक्ट्रेट पथ पर स्थित जय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में रविवार को पूर्व विधायक व एसवीपी कॉलेज के संस्थापक स्व.बाबु गुप्तनाथ सिंह की जयंति मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक की...

बाबू गुप्तनाथ सिंह की जयंती मनाने को ले हुई बैठक
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSun, 05 Dec 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भभुआ। शहर के कलेक्ट्रेट पथ पर स्थित जय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में रविवार को पूर्व विधायक व एसवीपी कॉलेज के संस्थापक स्व.बाबु गुप्तनाथ सिंह की जयंति मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने किया। अध्यक्ष ने बताया कि संविधान सभा के सदस्य व भभुआ-चैनपुर के पूर्व विधायक गुप्तनाथ सिंह की जयंति आगामी 23 जनवरी 2022 को शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में मनाई जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि स्व.गुप्तानाथ सिंह अपने जीवन काल में स्थानीयस्तर पर जिस तरह की समस्या को महशुस करते थे उस तरह की व्यवस्था के प्रयास में लग जाते थे। जब यहां उच्च शिक्षा के लिए लोगों को दुसरे राज्यों में जाना पड़ता था तो उन्होने सरदार बल्लभ भाई पटेल का निर्माण करा एक मिशाल स्थापित किया था। संविधान सभा के सदस्य के रुप में उनका योगदान सराहनीय था। साथ हीं जिस समय चैनपुर व भभुआ एक विधानसभा हुआ करता था उस समय उन्होने यहां का प्रतिनिधित्व किया था। मौके पर विजय बहादुर पटेल, सुरेन्द्र सिंह त्यागी, पशुपति नाथ सिंह, मंशा सिंह, आलम अंसारी, गोपाल सिंह, विनोद पासवान, त्रियोगी नारायण सिंह, इद्रीश, पारस नाथ सिंह, संजय बिन्द, सुभाष सिंह, रामाशीष यादव आदि थे।(ए.प्र.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें