Bhabua News: बरली में जलजमाव की समस्या का बीडीओ ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: रामपुर के अमांव पंचायत के बरली गांव में जलजमाव की समस्या को लेकर नवपदस्थापित बीडीओ ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समस्या का स्थायी समाधान अमांव और खरेंदा पंचायतों के समन्वय से ही संभव है। बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी जिसमें जनप्रतिनिधि जल निकासी की व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।

Bhabua News: बरली में जलजमाव की समस्या का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Bhabua News: समस्या का समाधान के लिए खरेंदा व अमांव के जनप्रतिनिधियों संग होगी बैठक बोले बीडीओ, जलजमाव की समस्या दोनों पंचायतों की सीमा से जुड़ी है (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की अमांव पंचायत के बरली गांव की मुख्य गली में जलजमाव की सूचना मिलने पर नवपदस्थापित बीडीओ रितु रंजन ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि बरली गांव में जलजमाव की समस्या गंभीर है। जिस स्थान पर पानी जमा हो रहा है, वह अमांव और खरेंदा पंचायत की सीमा से जुड़ा हुआ है।

ऐसे में जलनिकासी का समाधान दोनों पंचायतों के समन्वय से ही संभव है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की समस्या अमांव पंचायत क्षेत्र के बरली में है। जबकि इस जलजमाव की समस्या का समाधान खरेंदा पंचायत क्षेत्र जगमोहना में है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर बुधवार को अमांव एवं खरेंदा पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जल निकासी की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर स्थायी समाधान का रास्ता निकाला जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।