Bhabua News: भभुआ में बीस सूत्री की बैठक में विकास व समस्याओं पर विचार

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भभुआ में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में विकास और जनसमस्याओं पर विचार हुआ। सदस्यों ने योजनाओं की क्रियान्वयन में आने वाली परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया और निरीक्षण की बात कही।

भभुआ में बीस सूत्री की बैठक में विकास व समस्याओं पर विचार
भभुआ में बीस सूत्री की बैठक में विकास व समस्याओं पर विचार

Bhabua News: भभुआ में बीस सूत्री की बैठक में विकास व समस्याओं पर विचार वीबी जी राम जी, परिमार्जन, नल-जल, बिजली, स्वास्थ्य, आवास योजना पर चर्चा सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही परेशानी से सदन को अवगत कराया भभुआ, नगर संवाददाता।

बैठक का आयोजन

प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोना चौबे व संचालन बीडीओ अतुल्य कुमार आर्य ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल भी थे। बैठक में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने वीबी जी राम जी, परिमार्जन, नल-जल योजना, बिजली, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर विचार-विमर्श किया।

समस्याएँ और समाधान

सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और आमलोगों को हो रही परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान करने का भरोसा दिलाया और कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करने की भी बात कही। नल-जल योजना से नियमित पानी आपूर्ति करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर करने की बात कही गई। अस्पताल की समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सदस्यों द्वारा कई योजनाओं में आ रही अड़चन को दूर करने की बात सदन में रखी।

प्रशासन का समर्पण

बीडीओ ने बताया कि बैठक रखी गयी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। कैप्शन- भभुआ प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में मंगलवार को आयोजित बैठक में भाग लेते समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी।

सामान्य प्रश्न

✦भभुआ में किस प्रकार की बैठक आयोजित हुई?−
भभुआ में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: भभुआ में बीस सूत्री की बैठक में विकास व समस्याओं पर विचार