Meeting of Kumhar Prajapati Coordination Committee Held in Bhabhua कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की हुई बैठक, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsMeeting of Kumhar Prajapati Coordination Committee Held in Bhabhua

कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की हुई बैठक

भभुआ के रविदास आश्रम में कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। डॉक्टर सुरेंद्र प्रजापति को अध्यक्ष और डॉक्टर छविराज प्रजापति को सचिव के रूप में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 29 Dec 2024 08:47 PM
share Share
Follow Us on
कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की हुई बैठक

भभुआ। शहर के रविदास आश्रम में कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष जयशंकर बिहारी ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई और प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि भभुआ प्रखंड में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर सुरेंद्र प्रजापति एवं सचिव के रूप में डॉक्टर छविराज प्रजापति का चयन किया गया। वही कोषाध्यक्ष गणपत प्रजापति को बनाया गया। वही भभुआ नगर में नगर अध्यक्ष नागमणि प्रसाद तथा सचिव मुन्ना प्रजापति को बनाया गया। वही कोषाध्यक्ष चंद्रलोक प्रजापति बने। मौके पर राधेश्याम प्रजापति, गोपाल प्रजापति, इंदल प्रजापति, सत्येंद्र प्रजापति, ऋषि प्रजापति, रीता प्रजापति, हीरावती देवी, हरिश्चंद्र प्रजापति, सिकंदर प्रजापति ,दीनानाथ प्रजापति सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। ए.प्र. जय जनता पार्टी की हुई बैठक भभुआ जय जनता पार्टी की बैठक शहर के कलेक्ट्रेट पथ स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने किया। बैठक में सबसे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित हुई। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मौके पर अनिल पासवान, राजेश्वर सिंह यादव, अखिलेश सिंह, आलम अंसारी, त्रियोगी सिंह, मुन्ना पटेल, जवाहर चौधरी, शिव परसन प्रजापति, बिंदु राम, अंतू शर्मा, रेशमा भारती ,मनोरमा भारती सहित कई लोग मौजूद थे। ए.प्र.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।