मुंडेश्वरी में नवरात्र मेला शुरू, 40 हजार भक्तों ने की पूजा

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

चैत नवरात्र के पहले दिन मां मुंडेश्वरी के मंदिर में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं और मंदिर परिसर में विभिन्न सुविधाओं का प्रबंध किया गया था। भक्तों को सुरक्षित तरीके से गर्भगृह में भेजा गया।

मुंडेश्वरी में नवरात्र मेला शुरू, 40 हजार भक्तों ने की पूजा

मुंडेश्वरी में डीएम, एसडीएम, एसडीपीओ ने लिया जायजा, मेडिकल टीम, पार्किंग, विश्राम, टेंट, पेयजल, शौचालय, प्रकाश का प्रबंध मुंडेश्वरी धाम में 15 जगहों पर तैनात किए गए अफसर और पुलिस बल कतार में इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को बारी-बारी से भेज रहे थे गर्भगृह में (पेज चार की लीड खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी के प्राचीन मंदिर में चैत नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को माता रानी के शैलपुत्री स्वरुप के दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दिन करीब 40 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।

महिला-पुरुषों की लंबी कतार लगी थी। मां मुंडेश्वरी न्यास समिति द्वारा मातारानी की पूजा-अर्चना व आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मां के मंदिर का द्वार खोला गया। मां के दर्शन-पूजन के लिए पहले से ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। मंदिर का द्वार खुलते ही बारी-बारी से श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश करने लगे, जहां मां मुंडेश्वरी के अलावा चतर्मुखी भोले शंकर और श्रीगणेश की भी पूजा हो रही थी। मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन कराने के लिए वहां के प्रधान पुजारी उमेश प्रसाद मिश्रा की उपस्थिति में मंदिर के सहायक पुजारी ने भक्तों के नारियल, फूल, माला, धूप बत्ती, चुनरी, प्रसाद, सिंदूर को मां के चरण से स्पर्श कर बारी-बारी से दर्शन कराने का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की मंदिर परिसर, मंदिर के गर्भगृह, हवन कुंड, नारियल बलि स्थान पर भक्तों का काफी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गार्ड रूम के पास टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां स्थानीय प्रशासन और धार्मिक न्यास समिति के लोग थे। सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ जवानों की ड्यूटी लगी थी। डीएम ने पूछा तो सचिव ने दी जानकारी डीएम नितिन कुमार सिंह, एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ मनोरंजन भारती, बीडीओ अंकिता शेखर ने मेला परिसर में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि मोकरी पथ, भगवानपुर पथ, तीनमुहानी, वन विभाग, पार्क, आईबी, म्यूजियम के प्रथम व द्वितीय मोड़, संभावित जाम स्थल, सीढ़ी निकास के पास, पानी टंकी, मंदिर की सीढ़ी, मंदिर परिसर, मंदिर प्रवेश द्वार, निकास द्वार पर सुरक्षा बल, समिति के कर्मी, स्वयंसेवक तैनात हैं। दो मेडिकल टीम, वाहन पार्किंग, विश्राम, टेंट, पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि का प्रबंध किया गया है। भक्तों से पटा रहा धाम परिसर का हर स्थल प्रखंड की पंवरा पहाड़ी स्थित देश का प्राचीनतम मां मुंडेश्वरी का मंदिर परिसर चैत नवरात्र के प्रथम दिन ही श्रद्धालुओं से पट गया। मुंडेश्वरी धाम में कई प्रदेशों से आ रहे श्रद्धालुओं के भारी हुजूम से मुंडेश्वरी धाम की यज्ञशाला, विवाह भवन, मुंडेश्वरी पार्क, पोखरा, मुंडेश्वरी कॉम्प्लेक्स भवन, मुंडेश्वरी बागीचा, रंगमंच परिसर व इसके आसपास का इलाका भी पट गया, जहां श्रद्धालु विश्राम करते दिखे। इन पथों से धाम में आ रहे थे श्रद्धालु मुंडेश्वरी धाम को जोड़ने वाले मुंडेश्वरी-बेतरी, मुंडेश्वरी-केवा, मुंडेश्वरी-भगवानपुर, मुंडेश्वरी-रामपुर तथा मुंडेश्वरी-अधौरा पथ पर श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही लगी रही। उक्त मागों से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से मां मुंडेश्वरी धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन कर सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद ले रहे हैं। इन पथों के मुहाने पर भी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। फोटो- 19 मार्च भभुआ- 4 कैप्शन- भगवानपुर प्रखंड के मुंडेश्वरी में गुरुवार से शुरू नवरात्र मेला में विधि-व्यवस्था का जायजा लेते डीएम नितिन कुमार सिंह व अन्य। फोटो- 19 मार्च भभुआ- 5 भभुआ- कैप्शन- भगवानपुर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर मां मुंडेश्वरी दर्शन-पूजन करने के लिए मुख्य द्वार पर लगी भक्तों की भीड़। फोटो- 19 मार्च भभुआ- 6 कैप्शन- भगवानपुर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर मां मुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए गुरुवार को कतार में खड़े श्रद्धालु। फोटो- 19 मार्च भभुआ- 11 कैप्शन- चैत नवरात्र के प्रथम दिन भभुआ शहर के देवीजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। फोटो- 19 मार्च भभुआ- 12 कैप्शन- चैत नवरात्र के प्रथम दिन भभुआ शहर के बड़ी देवीजी मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।