Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsMassive Crowd at Bhabhua for Navratri Festivities and Maa Durga s Blessings
नवमी-दसमी को मां के दर्शन को ले उमड़े थे भक्त

नवमी-दसमी को मां के दर्शन को ले उमड़े थे भक्त

संक्षेप:

भभुआ में शारदीय नवरात्र के नवमी और दसमी पर मां की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के बावजूद, पूजा पंडालों में वोलेंटियर द्वारा व्यवस्था की गई। मेले में चाट-पकौड़े, खिलौने...

Oct 03, 2025 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

महिला व पुरुषों ने मां की प्रतिमा का किया दर्शन, मेले का लिया आनंद पूजा पंडालों में वोलेंटियर की थी व्यवस्था, माइक से हो रहा था एनाउंस (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की नवमी व दसमी को मां की प्रतिमा का दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए शहर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लेकिन, नवरात्र के दिन बारिश होने से श्रद्धालुओं व पूजा समितियों को परेशानी हुई। दसमी के दिन काफी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां, बच्चे पंडालों में जाकर मां का आशीर्वाद ले रहे थे। पूजा समितियों द्वारा दर्शनार्थियों कीसुविधा को लेकर इंतजाम किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर जगह समिति के वोलेंटियर तैनात थे। किसी को कोई असुविधा होने पर वहां वोलेंटिर पहुंच रहे थे। दर्शन करने के लिए महिलाओं व पुरुषों को अलग-अलग कतार में जाने की सलाह दे रहे थे। दशहरा पर शहर से लकर ग्रामीण क्षेत्र तक में सड़कों पर मेला जैसा दृश्य दिख रहा था। कहीं गुब्बारे व खिलौने तो कहीं चाट-पकौड़े बिक रहे थे। लोग मेला देखते हुए चटपटी चीजों का स्वाद चख रहे थे। बच्चे गुब्बारे और खिलौनों की खरीदारी कर रहे थे। चाट, चाउमिन, समोसा, छोला, बरगर, रोल, गोलगप्पा आदि की दुकानों पर भीड़ लगी थी। किसी के साथ आए बच्चे के गुम होने या फिर महिला-पुरुष का साथ छूट जाने पर पूजा समिति के लोग अपने पास बिठाकर एनाउंस करते थे। आवाज सुन लोग अपने बच्चे को लेने आ जाते थे। शहर के देवी मंदिर रोड, पटेल चौक, पोस्टऑफिस के पास, एकता चौक के पास, कलेक्ट्रेट पथ, सब्जी मंडी रोड, चौक बाजार, महावीर स्थान, पुराना बाजार आदि के पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ देखने को मिली। पूरब बाजार से लेकर पटेल चौक तक और शिवाजी चौक से लेकर जय प्रकाश चौक तक खिलौनों, मिठाइयों आदि की दुकानें सजी थीं। आधी रात तक शहर में लगी रही भीड़ शहर में दशहरा के दिन बुधवार को पांच बजे से ग्रामीण इलाकों से आनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शहर के लोग बाद में निकले और आधी रात तक दर्शन-पूजन करते रहे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि राह तय करना मुश्किल हो रहा था। पूजा पंडालों में बढ़ी भीड़ को देखकर समिति के लोग श्रद्धालुओं से दर्शन के बाद बाहर निकलने का आग्रह कर रहे थे। श्रद्धालुओं को सेल्फी लेते देखा गया। ग्रामीण इलाकों से आए थे काफी श्रद्धालु ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में श्रद्धालु आए थे। अखलासपुर पथ से वाहन से आने वाले श्रद्धालुओ को आजाद नगर के पास, भभुआ-मोहनियां पथ से आने वालों को कैमूर स्तंभ के पास, चैनपुर रोड से आने वाले लोगों को बिजली कॉलोनी के पास, कुदरा व रामपुर पथ से आने से लोगों को सोनहन बस पड़ाव के पास और भगवानपुर रोड से आने वाले श्रद्धालुओं को वन विभाग के पास रोका जा रहा था। अपने वाहन से उतरने के बाद श्रद्धालु पैदल ही पूरे शहर का भ्रमण करते थे। शहर में दर्जनों पूजा पंडाल बने हुए थे। थकान होने पर श्रद्धालु जगह-जगह बैठकर विश्राम करने लग रहे थे। फोटो- 03 अक्टूबर भभुआ- 5 कैप्शन- शहर के कलेक्ट्रेट पथ में मेला के दौरान बुधवार को मां का दर्शन-पूजन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। फोटो- 06 अक्टूबर भभुआ- 11 कैप्शन- शहर के कलेक्ट्रेट पथ में मेला के दौरान बुधवार को सुरक्षा के बीच मां का दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।