Bhabua News: भगवानपुर में श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुई मां काली की पूजा

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भगवानपुर गांव में सावन पूर्णिमा को सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महामाई काली की आराधना की। पूरे गाँव में भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा के बाद मां काली की परिक्रमा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। इस पूजा को गांव की पुरानी परंपरा के तहत मनाया गया।

Bhabua News: भगवानपुर में श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुई मां काली की पूजा

Bhabua News: पूरे भगवानपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया सामूहिक पूजा समारोह में भाग पूजा के दौरान मां काली के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखा गया (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता।

पूजा का आयोजन

प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर गांव में सावन पूर्णिमा के पर मां काली की सामूहिक पूजा-अर्चना श्रद्धापूर्ण वातावरण में की गई। मां काली की पूजा को लेकर गांव में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। गांव की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल होते हैं। मां काली पूजा समारोह में भाग लेने मंदिर परिसर में आसपास के क्षेत्रों व भगवानपुर गांव के हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं के बीच मां काली के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। मां काली की पूजा उनके सेवायत राजू साह द्वारा संपन्न कराई गई।

हवन-पूजन और परिक्रमा

हवन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और मां काली के जयकारों से गूंजता रहा। पूजा में गांव के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए और मां काली का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद मां काली की गांव में परिक्रमा कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उनके साथ चल रहे थे। दर्जनों युवाओं ने बाजे-गाजे के साथ परिक्रमा में भाग लिया। मां काली के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धा के साथ मां काली का स्वागत किया। ग्रामीणों के अनुसार, मां काली की पूजा गांव की पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इस पूजा के माध्यम से ग्रामीण वर्षों से मां काली की आराधना करते आ रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सामान्य प्रश्न

भगवानपुर गांव में मां काली की पूजा कब की गई?
भगवानपुर गांव में सावन पूर्णिमा के पर मां काली की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: भगवानपुर में श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुई मां काली की पूजा