मैदानी भाग से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक में लगा मकर संक्रांति का मेला

Jan 14, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में मकर संक्रांति मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे झूला, चरखी, और जंपिंग का आनंद लेते नजर आए। मेले में खाद्य सामग्री, घरेलू सामान और शृंगार सामग्री की दुकानें सजी थीं। महिलाओं ने शृंगार सामग्री खरीदी और वृद्धजन बादाम फोड़ते दिखे। मेले में भीड़ उमड़ी और लोग पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य करते रहे।

मैदानी भाग से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक में लगा मकर संक्रांति का मेला

चरखी, झूला, जंपिंग, स्लाइडर, मिक्की माउस का बच्चों ने लिया आनंद, किचेन, घरेलू, शृंगार, खेल, सजावट सामग्री खूब बिकी चाट-पकौड़ा, चाउमिन, जलेबी, गोलगप्पा, बादाम, मिठाई के लिए भींड़ वृद्धजनों की टोली कोलाहल से दूर बैठ बादाम फोड़ते व बात करते दिखे (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर की उत्तरी सीमा पर बस पड़ाव है। इस स्थल से लोग आ-जा रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या कम है। चंद दूरी पर मेला स्थल है। काफी लोगों की भीड़ जुटी है। अखलासपुर बधार में बुधवार को मकर संक्रांति मेला लगा है। बच्चे, युवा, अधेड़, महिला-पुरुष सभी मेले में आए हैं। इस भीड़ में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से लोग आए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेला परिसर में किचेन, घरेलू, खाद्य, शृंगार, खेल, सजावट सामग्री की दुकानें सजी हैं। मेला परिसर में प्रवेश करते ही चरखी, झूला, जंपिंग, स्लाइडर, मिक्की माउस लगाए गए हैं। बाबाजी के पोखरा के आसपास दुकानें लगी हैं। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। मेला परिसर में पत्थर से तैयार सिल, लोढ़ा, चकरी, ओखली, किचेन सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी है। महिलाएं शृंगार सामग्री तो पुरुष लाठी की खरीदारी कर रहे हैं। बंदूक, गुड्डा-गुड्डी, जेसीबी, गुब्बारा, मकान, ब्रश, बस, कार आदि की दुकानों पर बच्चे खेल सामग्री खरीद रहे हैं। उनकी भीड़ चाट-पकौड़ा, चाउमिन, जलेबी, गोलगप्पा, बादाम, मिठाई आदि की दुकानों पर लगी है। वैसे तो अधौरा व भगवानपुर की सुवरा नदी के तट पर स्थित हनुमान घाटी के पास भी मेला लगा है। लगनेवाले मेले में भी दिखेगा। मेला परिसर से सटे पश्चिम छोर पर कुछ लोग भेड़ लेकर आए हैं। इसमें भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर के ग्रामीण क्षेत्र व भभुआ शहर के भेड़ शामिल हैं। यहां भेड़ की लड़ाई होती आ रही है। मेला परिसर में मिले भभुआ के आलोक पांडेय व प्रेमशीला दुबे ने बताया कि वह किसान हैं। उन्होंने 40 रुपए के हिसाब से तीन सिकहर की खरीदारी की। इसी पर दूध-दही रखेंगे, ताकि बिल्ली उस तक नहीं पहुंच सके। नुआंव के प्रभु चंद की दुकान से सेमरियां की लाली देवी ने 100 रुपया में सिल-लोढ़ा की खरीदारी की। अजय बिंद ने 900 रुपया में ओखली की खरीदारी की। कहा कि कटनी में धान मिलता है। जरूरत पड़ने पर इसी में अनाज की कुटाई-छंटाई कर लेंगे। कामेश्वर सिंह ने 250 रुपए में जाता की खरीदारी की। पूछने पर बताया कि पर्व-त्योंहार या अन्य अवसर पर इस जाता में गेहूं-चावल पीसना आसान होता है। दो-चार किलो अनाज लेकर मील में पिसवाने जाना ठीक नहीं लगता है। इसमें शुद्धता की भी गारंटी रहती है। बच्चों ने खूब लिया मजा भभुआ शहर के वार्ड 18 के प्रेम कुमार व प्रियांशु कुमार ने बताया कि वह 10 रुपया देकर जंपिंग का आनंद लिए हैं। आशीष ने 10 रुपया तो नेहा ने 20 रुपया देकर चरखी का मजा लिया है। रागिनी ने बताया कि 20 रुपया तो लगा है, लेकिन स्लाइडर का मजा ही कुछ और है। ठंड में भी पसीना आ गया। पटना के संपाचक से मनोरंजन सामग्री लेकर मेले में आए नंदु कुमार व प्रिंस कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल सामग्री लेकर आए हैं। कुछ लोगों ने 14 को मनाई मकर संक्रांति मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा व सोल्लासपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया। हालांकि बुधवार को मकर संक्रांति पर्व मनानेवालों की संख्या कम थी। गुरुवार को ज्यादा लोग इस पर्व को मनाएंगे और इस दिन भी मेला लगेगा। लोगों ने सरोवरों में डुबकी लगाने के बाद पूजा-पाठ कर लोग दान-पुण्य किया। कुछ लोगों ने जप, तप, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलाप किया। बच्चों की टोली ने की पतंगबाजी मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की पुरानी परंपरा है। पास के जिले बनारस में पतंगबाजी खूब होती है। कैमूर जिला यूपी की सीमा से जुड़ा है। यहां के बच्चे भी मेला से घूमकर लौटने के बाद आकाश में पतंग उड़ाए और पेच लड़ाकर दूसरे की पतंग को काटने का प्रयास करते रहे। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 19 कैप्शन- भभुआ शहर के बस पड़ाव स्थित बाबाजी के पोखरा में मकर संक्रांति पर बुधवार को स्नान कर पूजा करतीं महिलाएं। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 9 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला परिसर में उमड़ी भीड़। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 10 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला में चरखी का आनंद लेते बच्चे। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 11 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला में खिलौना खरीदते बच्चे व अन्य। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 12 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला से काठ की गाड़ी खरीदते बच्चे। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 13 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला में चाट-गोलगप्पा खाती महिलाएं। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 14 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला से फूल की खरीदारी करते लोग। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 15 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। भभुआ- 14 जनवरी भभुआ- 16 कैप्शन- भभुआ शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित अखलासपुर के बधार में मकर संक्रांति मेला में मिक्की माउस का आनंद लेते बच्चे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।