नाली की टूटी पटिया और गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान

Feb 28, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने मुख्य नाला जाम होने से गंदा पानी फैल रहा है। दुकानदारों द्वारा कूड़ा नाली में फेंकने से स्थिति बिगड़ गई है। स्थानीय लोग इसके लिए नगर प्रशासन से मरम्मत और सफाई की मांग कर रहे हैं। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समस्या और बढ़ सकती है।

नाली की टूटी पटिया और गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान

मुंडेश्वरी सिनेमा के सामने मुख्य नाला जाम, गंदा पानी से निकल रहा सड़ांध दुकानों का कूड़ा भरने से बिगड़ी व्यवस्था, नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के कलेक्ट्रेट पथ पर स्थित मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने सड़क के पूरबी हिस्से में मुख्य नाले की पटिया टूट जाने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। टूटे ढक्कन वाली नाली में आसपास के कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों से निकलने वाला कूड़ा फेंकने से नाली जाम हो गई है। नतीजतन शहर के गंदे पानी के बहाव को गति नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों आर्यन, प्रेमचंद, शिवपूजन, कमलेश के अनुसार, सुबह और शाम में जब घरों से गंदा पानी नालियों में जाता है, तब पानी का बहाव तेज हो जाता है।

लेकिन, नाला जाम रहने के कारण पानी ओवरफ्लो कर इधर-उधर फैलने लगता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर गंदे पानी के सड़ने से बदबू फैल रही है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की मरम्मत और सफाई नहीं कराई गई तो समस्या और बढ़ सकती है। नाली का ढक्कन टूटने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि टूटे ढक्कन को अविलंब बदला जाए और नाले की समुचित सफाई कराई जाए। साथ ही कूड़ा नाली में फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। शहर के व्यस्त मार्ग पर इस तरह की अव्यवस्था नगर प्रबंधन के लिए अच्छी बात नहीं है। फोटो -28 फरवरी भभुआ- 2 कैप्शन- शहर के कलेक्ट्रेट पथ पर मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने सड़क के पूरब की नाली की टूटी पटिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।