महाशिवरात्रि पर कैमूर के कई देव स्थलों पर लगेगी भीड़

Feb 14, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि के अवसर पर कैमूर के विभिन्न प्रखंडों में मेले का आयोजन होगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया है। भक्त चतुर्मुखी महादेव और अन्य मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

महाशिवरात्रि पर कैमूर के कई देव स्थलों पर लगेगी भीड़

भभुआ। महाशिवरात्रि पर रविवार को कैमूर के विभिन्न प्रखंडों में शिवालयों के आसपास व अन्य जगहों पर मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ महिला-पुरुष बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सबसे ज्यादा भीड़ भगवानपुर की पंवरा पहाड़ी पर स्थित चतुर्मुखी महामंडलेश्वर महादेव, रामपुर प्रखंड की बड़वा पहाड़ी स्थित महादेव मंदिर, चैनपुर के हरसुब्रह्म धाम, रामगढ़ के बैजनाथ धाम में दिखेगी, जहां भोले भंडारी के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की कतार लगेगी। रूद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। बड़वा पहाड़ी पर पुलिस और स्वयंसेवक रहेंगे तैनात रामपुर, एक संवाददाता।

महाशिवरात्रि पर रामपुर के नौहट्टा स्थित बड़वा पहाड़ी पर लगने वाले मेले में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस कर्मियों के अलावा कमेटी के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। यहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की कतार लगेगी। मंदिर की बैरिकेडिंग की गई है। नौहट्टा के धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव के भइया सिंह ने अपने खर्च से करीब 80 वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण कराया था। यहां करीब 40-45 वर्षों से महाशिवरात्रि पर मेला लगते आ रहा है। दूसरे प्रखंड व जिला से भी श्रद्धालु आते हैं। पहाड़ के पत्थर को हटाकर आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। मंदिर की देखरेख करने के लिए कमेटी बनाई गई है। दान में मिले पैसे से ही मंदिर का विकास किया जाता है। धार्मिक न्यास समिति करेगी रुद्राभिषेक पूजा भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी स्थित मां मुंडेश्वरी के प्राचीनतम मंदिर में विराजमान चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव की रुद्राभिषेक पूजा मंदिर के पुजारियों और धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा की जाएगी। इसकी जानकारी मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास समिति के अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण भी ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर को फूल-पत्ती से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सबसे अधिक रोहतास के गुप्ताधाम में दर्शन कर यूपी के चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर के श्रद्धालु काफी आते हैं। वैसे तो कैमूर के अलावा विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। एक हजार फुट उंची पहाड़ी चढ़कर पहुंचेंगे भक्त भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर शुकुल मड़इया पहाड़ी स्थित शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना करने वाले भक्त एक हजार फुट उंची पहाड़ी के चट्टान को लांघकर पहुंचेंगे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजेगा। सुवरा नदी के नहर पुल पर मेला भी लगेगा, जिसमें प्रखंड के दर्जनों गांवों के बच्चे, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चाट, जलेबी, पकौड़ी, गन्ने का रस, मिठाई आदि खाए। यहां भक्तों को शरबत व शीतल जल पिलाए जाने का प्रबंध किया जाता है। पहाड़ पर आने-जाने के दौरान थके लोग दही-चीनी का शरबत पीकर राहत महसूस करते है। इस काम में कई समाजसेवी हाथ बंटाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;