आज 21:57 बजे रात से लगेगा चंद्र ग्रहण
रविवार की रात 21:57 बजे चंद्र ग्रहण का स्पर्श होगा। ज्योतिषाचार्य वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि यह ग्रहण मेष, वृष, कन्या और धन राशि को छोड़कर अन्य राशियों के लिए हानिकारक है। गर्भवती महिलाओं...

भभुआ। रविवार की रात 21:57 चंद्र ग्रहण का स्पर्श होगा और 23:41 बजे मध्य तथा 1:27 बजे मोक्ष हो जाएगा। आठ घंटा पूर्व सूतक लग जाएगा और नौ घंटा बाद तक पुण्यकाल होगा। दोपहर दो बजे के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे, जो मोक्ष के बाद ही खोल सकते हैं। यह बातें ज्योतिषाचार्य वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि यह चंद्रग्रहण इस वर्ष का प्रथम व अंतिम है, जो देश के बहुतायत क्षेत्रों में अधिक से अधिक समय तक देखा जाएगा। इस ग्रहण का फल मेष, वृष, कन्या व धनराशि को छोड़कर शेष आठ राशि के जातकों के लिए हानिकारक है।
इन राशि के लोगों को ग्रहण का दर्शन करने से परहेज करना चाहिए। गर्भवती ्त्रिरयों को जागृत अवस्था में रहना चाहिए। काटने या जोड़ने के काम से दूर रहना चाहिए और ग्रहण काल तक सक्रिया रहना चाहिए। अधिक से अधिक प्रभु का भजन और गुरु मंत्र का जप करना चाहिए। परंपरागत ढंग से मनाई गई अनंत चतुर्दशी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने उपवास व्रत रखा और कच्चा सूता से 14 गांठ वाले बने अनंत को अपनी बाहों में धारण किया। पर्व के अवसर पर घरों में पकवान बनाया गया। व्रतियों ने विद्वानों से कथा श्रवण किया। प्रखंड के ठाकुरबाड़ी व मंदिरों में पूजा को लेकर काफी भीड़ लगी थी। भगवानपुर में तीन घंटे प्रभावित रही बिजली भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत पावर सर्विस स्टेशन में मुंडेश्वरी पावर ग्रिड से शनिवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी, जिससे खासकर घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। मोटर नहीं चलने से पानी को लेकर परेशानी हुई। बच्चों को बाजार से नाश्ते का सामान खरीदकर लाना पड़ा। पानी के अभाव में बर्तन धोने, नाश्ता तैयार करने में परेशानी हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




