कैमूर में अब तक 171गैस एजेंसी, होटल, रेस्टोरेंट पर की गयी छापेमारी
पेज तीन की सेकेंड लीड ख्रबर पेज तीन की सेकेंड लीड ख्रबर कैमूर में अब तक 171गैस एजेंसी, होटल, रेस्टोरेंट पर की गयी छापेमारी कैमूर जिले में

पेज तीन की सेकेंड लीड ख्रबर कैमूर में अब तक 171गैस एजेंसी, होटल, रेस्टोरेंट पर की गयी छापेमारी कैमूर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य, निगरानी एवं कार्रवाई की गयी तेज डीएम ने जिलेवासियो से अपील कर कहा,घबराएं नहीं,गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य ग्राफिक्स 19 गैंस एजेंसिया जिले में स्थापित 6241 गैस सिलेंडर रविवार को उपलब्ध भभुआ,हिन्दुस्तान संवाददाता। खाड़ी देशो के बीच चल रहे युद्ध के बाद कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में रविवार तक 171गैस एजेंसी, होटल व रेस्टोरेंट पर गठित टीम के अफसरो द्वारा छापेमारी की गयी। जांच के दौरान किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग नहीं पाया गया।
कैमूर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य हैं,जिसकी अफसरो द्वारा निगरानी करते हुए कार्रवाई तेज कर दी गयी हैं। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने जिलेवासियो से अपील कर कहा कि घबराएं नहीं,गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो गया हैं। जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आईओसीएल के अंतर्गत कुल 19 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनमें एचपीसीएल की 04, बीपीसीएल की 05 एवं आईओसीएल की 10 एजेंसियां शामिल हैं। वर्तमान में जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है। रविवार को जिले में कुल 6241 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 2012 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है एवं शेष का वितरण जारी है। वर्तमान में 4229 सिलेंडर उपलब्ध हैं। वर्तमान में कुल 16743 सिलेंडरों की बुकिंग लंबित है, जिसे अगले 2से 3 दिनों में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितीन कुमार सिंह ने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जिले में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। हेल्पलाइन नंबर: 06189-222080 हैं। नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 428 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 315 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। रविवार तक कुल 171 प्रतिष्ठानों (गैस एजेंसी, होटल, रेस्टोरेंट आदि) की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग नहीं पाया गया। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप व्यावसायिक सिलेंडर, कोयला, लकड़ी एवं अन्य ईंधनों का उपयोग किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ एवं मोहनियां द्वारा गैस वितरण व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है । जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील है कि वे घबराएं नहीं, गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। फोटो परिचय 5-भभुआ-09-जिले के भगवानपुर इंडेन गैंस एजेंसी में रसोई गैंस उपलब्धता की जांच करते अफसर व अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


