बेलांव में 98 लाख की लागत से बनेगा ग्रामीण हाट

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

ग्रामीण हाट का निर्माण बेलांव बाजार के निकट होने वाला है, जिसमें 98 लाख रुपये की लागत आएगी। यह बिहार सरकार की योजना के तहत आएगा, जिससे अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा। वर्तमान में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को राहत मिलेगी।

बेलांव में 98 लाख की लागत से बनेगा ग्रामीण हाट

स्थानीय उत्पाद को मिलेगा बढ़ावा, उत्पादक तय करेंगे उपज का मूल्य पानी, बिजली, शौचालय, सुगम मार्ग का ग्रामीण हाट में रहेगा प्रबंध (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव बाजार से सटे क्षेत्र में जल्द ही ग्रामीण हाट का निर्माण कराया जाएगा।

ग्रामीण हाट की महत्वता

यह परियोजना जी रामजी योजना के तहत लगभग 98 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। हालांकि भूमि स्वीकृति मिलने के करीब एक माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से विभागीय उदासीनता पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण हाट के निर्माण के लिए बिहार सरकार की 20 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में सीओ अन्नु कुमारी द्वारा करीब एक माह पूर्व भूमि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी।

दुकानदारों को राहत

ग्रामीण हाट का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है। वर्तमान में सब्जी, फल, फास्ट फूड, अंडा और अन्य फुटपाथी दुकानदार ठेला लगाकर सड़क किनारे कारोबार कर रहे हैं, जिससे रोड जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हाट के निर्माण से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में मनरेगा पीओ शिवकुमार भारती का पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर सोमवार की दोपहर 2:27 बजे से 2:36 बजे के बीच तीन बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रामीण हाट का निर्माण कहाँ किया जाएगा?
ग्रामीण हाट का निर्माण बेलांव बाजार के निकट किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua Newsबेलांव में 98 लाख की लागत से बनेगा ग्रामीण हाट