Bhabua News: आकाशीय बिजली से आठवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम
Bhabua News: पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर आकाशीय बिजली से आठवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम सानिया गांव के दक्षिण स्नान

Bhabua News: पेज तीन की खबर आकाशीय बिजली से आठवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम सानिया गांव के दक्षिण स्नान करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा के चिकित्सक ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित किया सदर अस्पताल में पुलिस ने कराया छात्रा के शव का पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव में रविवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान दुग्धा निवासी रामनरेश उरांव की पुत्री सानिया कुमारी के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी।
घटना का विवरण
घटना के बारे में बताया गया कि सानिया शनिवार को गांव के दक्षिण नहा रही थी, उसी समय अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना अधौरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पुलिस ने पंचनामा तैयार कराया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। फोटो परिचय 30-भभुआ-14-सदर अस्पताल में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन


