विधिक जागरुकता शिविर में आमजनो को दी गयी कानूनी जानकारी
चांद प्रखण्ड के पाढ़ी पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनुराग की अध्यक्षता में, ग्रामीणों को पीसी पीएनडीटी एक्ट और दहेज निषेध अधिनियम की जानकारी दी गई। शिविर में महिलाओं की भारी संख्या में भागीदारी हुई और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई गई।

पेज चार की खबर विधिक जागरुकता शिविर में आमजनो को दी गयी कानूनी जानकारी ग्रामीणों को पीसी पीएनडीटी एक्ट और दहेज निषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी जिले के चांद प्रखण्ड के पाढ़ी पंचायत भवन में आयोजित विधिक जागरुकता शिविर चांद,एक सवंाददाता। स्थानीय प्रखंड के पाढ़ी पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता जावेद खान एवं पीएलवी रूबी गुप्ता ने ग्रामीणों को पीसी पीएनडीटी एक्ट और दहेज निषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
अधिवक्ता और पीएलवी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा, जहाँ लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग किया गया । विधिक जागरुकता शिविर में ग्रामीणो को उनके कानुनी अधिकारो के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। शिविर में यह भी कहा गया कि आपसभी को कानुनी अधिकार प्राप्त हैं,जिसका प्रयोग करना चाहिए। फोटो परिचय 8-भभुआ-09-जिले के चांद प्रखण्ड के पाढ़ी पंचायत भवन में आयोजित विधिक जागरुकता शिविर में उपस्थित लोग
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


