
कैमूर में एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, 15 दिसंबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण
युवा पेज की लीड खबरयुवा पेज की लीड खबर कैमूर में एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, 15 दिसंबर से शुरू हुआ
युवा पेज की लीड खबर कैमूर में एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, 15 दिसंबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण एथलेटिक्स और कुश्ती में अंडर-14 खिलाडियों को मिल रहा आवासीय प्रशिक्षण, वॉलीबॉल जल्द होगा शुरू प्रतिभावान खिलाडियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना योजना का लक्ष्य भभुआ, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी खेल विकास योजना के अंतर्गत बनने वाला राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य सेंटर) कैमूर जिले के रामदयाल सिंह स्टेडियम, महुअर रामगढ़ में 15 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है। इस केंद्र में फिलहाल एथलेटिक्स और कुश्ती खेल के खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा के साथ नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि वॉलीबॉल का प्रशिक्षण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए विश्वजीत कुमार जायसवाल एवं मनु पाण्डेय को कोच के रूप में नियुक्त किया गया है, वहीं कुश्ती के लिए रामप्रवेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वॉलीबॉल कोच ने अभी तक योगदान नहीं दिया है, लेकिन विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, कैमूर ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य राज्य के बुनियादी स्तर पर प्रतिभावान खिलाडि़यों की पहचान कर उन्हें आवासीय सुविधा, संतुलित आहार और कुशल प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करना है। एकलव्य सेंटर में मुख्य रूप से अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाडियों का चयन कर उन्हें भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 68 एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने हैं। कैमूर जिले में एथलेटिक्स और कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, जबकि वॉलीबॉल प्रशिक्षण जल्द प्रारंभ होगा। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने कहा कि कैमूर में एथलेटिक्स, कुश्ती और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए एकलव्य सेंटर की स्थापना से जिले और बिहार के खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। एथलेटिक्स कोच विश्वजीत कुमार जायसवाल इससे पूर्व खेलो इंडिया के तहत कैमूर जिले में कोच के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिनके प्रशिक्षण में कई बालक-बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। फोटो -17 दिसंबर भभुआ-09 कैप्शन -महुअर स्थित एकलव्य सेंटर पर उपस्थित कोच एवं नामांकित खिलाड़ी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




