Bhabua News: भूमि विवाद में दो सहोदर भाई घायल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भूमि विवाद के चलते भभुआ के कुदरा थाना क्षेत्र में दो सगे भाई घायल हुए। रामचीज सिंह और लाल बहादुर सिंह, जो कि शिवगंज गांव के निवासी हैं, को विपक्ष के लोगों ने धनरोपनी के दौरान हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Bhabua News: भूमि विवाद में दो सहोदर भाई घायल

Bhabua News: भूमि विवाद में दो सहोदर भाई घायल भभुआ। कुदरा थाना क्षेत्र के शिवगंज में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सगा भाई घायल हो गए। घायलों में शिवगंज गांव निवासी 45 वर्षीय रामचीज सिंह एवं 35 वर्षीय लाल बहादुर सिंह शामिल हैं। धनरोपनी को लेकर की जा रही जुताई के दौरान विपक्ष के लोगों ने फरसा, गड़ासा और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। कुदरा सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फोटो- 14 जुलाई भभुआ- 12 कैप्शन- कुदरा के शिवगंज में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती दोनों घायल।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।