खेल मैदान नहीं होने से प्रतिभाएं कुंठित
भगवानपुर प्रखंड में खेल मैदानों की कमी और अन्य बुनियादी ढांचे की समस्याएं हैं। स्कूलों में खेल के मैदान नहीं हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा, नहर की सफाई नहीं हो रही है और सुरक्षा दीवारें टूटी हुई हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

भगवानपुर। प्रखंड की सरैया, टोड़ी, पहाड़िया सहित कई पंचायत में अबतक खेल मैदान का निर्माण नहीं कराया सका है। विद्यालयों में भी कोई खेल का मैदान नहीं है। इससे खिलाड़ियों को फुटबॉल और क्रिकेट का अभ्यास करने में दिक्कत हो रही है और प्रतियोगिताएं भी आयोजित नहीं होती। गेहूं की फसल कटने के बाद जब खेत खाली होंगे तब गांव के बच्चे उसमें खेल का अभ्यास करेंगे। पढ़ौती में अबतक नहीं बना पैक्स गोदाम भगवानपुर। प्रखंड की पढ़ौती एक ऐसी पंचायत है, जहां सहकारिता विभाग द्वारा अबतक पैक्स गोदाम का निर्माण नहीं कराया जा सका है। गोदाम का निर्माण नहीं होने से धान क्रय के दौरान अनाज को रखने के लिए अलग से प्रबंध करना पड़ता है।
उसके भर जाने से धान क्रय प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इससे किसानों हो परेशानी का सामना करना पड़ता है। टहनियों की छंटाई नहीं होने से आवागमन प्रभावित भगवानपुर। प्रखंड के भगवानपुर-बसंतपुर नहर पथ और राजपुर-बहुरी सड़क पर मनरेगा और वन विभाग के रोपे गए पैधे अब पेड़ का रूप ले लिए हैं। इन पेड़ों की डालियां सड़क पर फैलने और लटकने लगी हैं। राहगीर तो दाएं-बाएं करके राह तय ले रहे हैं, पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ की डालियों की छंटाई नहीं होने से सड़क संकरा हो गयी है। दुर्गावती जलाशय की बायीं नहर की सफाई नहीं। भगवानपुर। दुर्गावती जलाशय परियोजना की बायीं नहर की सफाई नहीं हो रही है, जिससे इसकी गहराई और चौड़ाई कम होती जा रही है। दवनपुर गांव के पास नहर सिंचाई पइन की तरह दिख रही है। किसानों छोटे लाल पांडेय, प्रेम प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि नहर की सही ढंग से खुदाई ही नहीं हुई है, जिससे कहीं ढाल व कहीं ऊंची और कहीं चौड़ी व पतली दिख रही है। सहायक अभियंता का कहना है की प्राक्कलन टू तैयार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने पर नहर की खुदाई की जाएगी। टूटी सुरक्षा दीवार से दुर्घटना की आशंका रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र इटवा गांव में जाने वाली पुलिया की सुरक्षा दीवार टूट गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करौंदा वितरणी से आने-जाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया है। इसकी सुरक्षा दीवार पिछले वर्ष ही टूटी थी। लेकिन, सिंचाई विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। (भगवानपुर से अमरनाथ पांडेय) भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बहेरी गांव में चल रहा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सम्पन्न हो गया। इस दौरान आयोजित भंडारा में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह महायज्ञ श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में चल रहा था। समापन के दिन कैमूर और रोहतास जिलों के विभिन्न प्रखंड के लोग पहुंचे थे। यज्ञ समिति के मथुरा दुबे, चंचल दुबे, अरविंद दुबे ने बताया कि भंडारा में 40 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। (रामपुर से कमलेश द्विवेदी) फोटो- 13 अप्रैल भभुआ- 10 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के बहेरी गांव में यज्ञ के समापन पर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


