ठकुरहट एपीएचसी में नहीं हो रहा प्रसव, वार्मर मशीन बेकार

Mar 16, 2026 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

ठकुरहट के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव नहीं हो रहा है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को 7 किमी. दूर बेलांव पीएचसी जाना पड़ता है। इससे उन्हें न केवल परेशानी होती है, बल्कि खर्च भी बढ़ जाता है। अस्पताल में स्थायी चिकित्सक नहीं हैं, और बसिनी, गंगापुर, लोहदी जैसे गांवों की महिलाएं स्वास्थ्य जांच के लिए आती हैं।

ठकुरहट एपीएचसी में नहीं हो रहा प्रसव, वार्मर मशीन बेकार

सप्ताह में तीन दिन एक चिकित्सक की इस अस्पताल में लगती है ड्यूटी प्रसव के लिए सात किमी. की दूरी तय कर आना पड़ता है बेलांव पीएचसी (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के ठकुरहट स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव नहीं हो रहा है। इस कारण इस अस्पताल की रेडिएंट वार्मर मशीन का उपयोग नहीं हो रहा है। गर्भवती महिलाओं को सात किमी. की दूरी तय कर बेलांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ प्रसव वाली महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि वाहन किराया व अन्य खर्च भी बढ़ जाते हैं। चार बेड वाले इस अस्पताल में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं देने और टीका लगाने का काम नर्स द्वारा किया जा रहा है।

चार बेड वाले इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई चिकित्सक नहीं हैं। इसलिए यहां प्रसव नहीं होता है। प्रसव पूर्व जांच और मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी जाती है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि ठकुरहट एपीएचसी में डॉ. निरज कुमार सप्ताह में तीन दिन ड्यूटी करते हैं। सीएचओ की भी ड्यूटी लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रसव होता हैं और जरूरत पड़ती तो वार्मर मशीन का उपयोग किया जाता। बिजरा के सुगुन सिंह, लोहदी के शोभनाथ दुबे, लिल्ली के धनंजय तिवारी ने बताया कि इस अस्पताल में बसिनी, गंगापुर, लोहदी, बाजितपुर, बिजरा, लिल्ली, थिलोई, दामोदरपुर आदि गांवों के मरीज स्वास्थ्य जांच कराने आते हैं। अगर प्रसव होता तो महिलाओं को बेलांव पीएचसी नहीं जाना पड़ता। समय से पहले जन्म लेने या कम वजन वाले शिशुओं को रेडिएंट वार्मर मशीन में रखा जाता है। यह मशीन शिशुओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराती है। बच्चों के शरीर का तापमान स्थिर बनाए रखने का भी काम करती है। फोटो- 16 मार्च भभुआ- 2 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के ठकुरहट स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रेडिएंट वार्मर मशीन को दिखाते कर्मी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।