Bhabua News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद किया समाधान

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: रामपुर प्रखंड के कुड़ारी गांव के ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मदद नहीं मिलने पर 36 हजार रुपये चंदा कर श्रमदान से सड़क के गड्ढे भरे और नाली की सफाई की। तीन दिनों में करीब 500 मीटर सड़क ठीक हुई। इससे जलजमाव और कीचड़ की समस्या खत्म हुई तथा कुड़ारी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली।

Bhabua News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद किया समाधान

ग्रामीणों ने श्रमदान से सुधारी सड़क

Bhabua News:

ग्रामीणों ने 36 हजार रुपया आपस में चंदा किया और श्रमदान से सड़क के गड्डों को भरा और एकसिरे से नाली की उड़ाही की सड़क में गड्ढों और जलजमाव से वाहनों के पलटने से घायल हो रहे थे चालक मझिगावां, जलालपुर, लिल्ली, निसिझा, पाली, भलुआ, रामपुर के लोगों को सुविधा (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जब ग्रामीणों की फरियाद को जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो तीन दिन पहले रामपुर प्रखंड के कुड़ारी गांव के ग्रामीणों ने बैठक की और तय किया कि हम अधिकारी या जनप्रतिनिधि का इंतजार नहीं करेंगे। समस्या से हम जूझ रहे हैं। इसलिए इसका इंतजाम भी हमें ही करना होगा। बैठक में निर्णय हुआ कि चंदा की राशि और श्रमदान से सड़क में उभरे गड्ढों को भरेंगे और नाली की एकसिरे से उड़ाही करेंगे। इसकी जानकारी शेखर उपाध्याय ने दी और बताया कि हमलोगों ने 36 हजार रुपया सहायता राशि का प्रबंध किए। इस राशि से ईंट के टुकड़े और राबिश खरीदकर ट्रैक्टर से लाया गया। किसी ने फावड़ा उठाया, किसी ने कुदाल, तो किसी ने राबिश ढोने का काम संभाला और देखते ही देखते तीन दिनों में लगभीर 500 मीटर सड़क में उभरे गड्ढों भरा। नाली से कीचड़ निकाले। अब इस सड़क पर वाहन फर्राटे भर रहे हैं और फिलहाल जलजमाव की भी समस्या खत्म हो गई। ग्रामीण सतेंद्र दुबे ने बताया कि बरसात में यह रास्ता जलजमाव और कीचड़ में तब्दील हो जाता था, जिससे मरीजों, स्कूली बच्चों व दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था। अक्सर बाइक व ऑटो पलट जाते थे, जिससे लोग घायल होते और उनका सामान नष्ट हो जाता था। जब यह दिक्कत खत्म हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आवेदन दिए। मौखिक रूप से बोले। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। महीनों इंतजार किए। तब गांव के लोगों ने स्वयं सड़क दुरूस्त करने और जलनिकासी व्यवस्था ठीक करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों की इस पहल की जहां सराहना हो रही है, वहीं लोग जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। इस काम को पूरा करने में सतेंद्र दुबे, विजय सिंह राजपूत, अमित उपाध्याय, सरफराज आलम उर्फ भंटा, शेखर उपाध्याय, भुनेश्वर प्रजापति, महताब आलम उर्फ जुम्मन अंसारी आदि ने श्रमदान किया। कई गांव के लोगों की राह हुई आसान ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने और नाली की उड़ाही कराए जाने से सिर्फ कुड़ारी ही नहीं मझिगावां, जलालपुर, लिल्ली, निसिझा, पाली, भलुआ, रामपुर के ग्रामीणों की भी राह आसान हुई है। क्योंकि इन गांवों के लोग भी अपने घर जाने-आने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। इस रास्ते ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय बेलांव और रोहतास जिला के चेनारी जाते हैं। फर्राटे भरने लगे वाहन ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क और नाली को दुरूस्त कर जलजमाव व कीचड़ की समस्या से निजात दिलायी तो न सिर्फ निजी बल्कि यात्री वाहन ऑटो, ई रिक्शा, जीप, मैजिक भी फर्राटे भरने लगे। अब ग्रामीण बाजार से सामान लेकर अपने गांव तक आसानी से पहुंच जा रहे हैं। पहले जान जोखिम में डालकर अपने गांव जाते थे। वाहन चालक भी इस पथ में परिचालन करने से डरते थे। लेकिन, अब सबकुछ ठीक हो गया। फोटो- 12 अक्तूबर भभुआ- 1 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के कुड़ारी गांव में सोमवार को श्रमदान से सड़क के गड्ढों को भरते ग्रामीण।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦ग्रामीणों ने सड़क और नाली की मरम्मत के लिए कितनी राशि जुटाई?−
ग्रामीणों ने आपस में 36 हजार रुपये चंदा किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद किया समाधान