Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsKarnataka Police Head Constable Dies of Heart Attack During Election Duty
कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल की रामगढ़ में हार्ट अटैक से मौत

कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल की रामगढ़ में हार्ट अटैक से मौत

संक्षेप:

रामगढ़ में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल राज कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पंचनामा तैयार कर एयर एंबुलेंस से कर्नाटक भेजा गया।

Mon, 10 Nov 2025 09:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

बीडीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर एयर एंबुलेंस से भेजा गया शव चुनाव ड्यूटी में रामगढ़ हाईस्कूल में सुरक्षा बलों का ठहराया गया है, यहीं पर हुई घटना रामगढ़, एक संवाददाता। शहर के रामगढ़ प्लस टू स्कूल में विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने आए कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय राज कुमार कर्नाटक पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद तैनात थे। वह पुलिस कैंप रामगढ़ में ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कैंप में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में हवलदार को रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ जितेंद्र कुमार भी वहां मौजूद थे। बीडीओ की देखरेख में चिकित्सकों का दल पीड़ित को ऑक्सीजन देना शुरू किया। लेकिन, पल्स काम नहीं कर रहा था। आखिरकार हेड कांस्टेबल राज कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष पवन कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भिजवा दिया। सदर अस्पताल में शव का अंत्यपरीक्षण कराने के बाद पांच सदस्यीय पुलिस जवानों का दल शव को एयर एंबुलेंस से लेकर कर्नाटक रवाना हो गया। कर्नाटक की दो बटालियन आई है चुनाव कराने बता दें कि कर्नाटक पुलिस की दो बटालियन रामगढ़ के हाई स्कूल में ठहरी हुई है, जिसमें हेड कांस्टेबल राज कुमार भी शामिल थे। बताया जाता है कि राज कुमार की तबीयत अहले सुबह खराब हुई। साथी जवान जब तक कुछ सोचते और करते तब तक उनकी स्थिति नाजुक हो गई। रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार, हार्ट अटैक से मौत हुई है। फोटो- 10 नवंबर भभुआ- 13 कैप्शन- कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल की सोमवार को हुई मौत के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।