कैमूर की बालिका खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड सहित 12 पदक जीते
संक्षेप: प्रमंडल स्तरीय खेलों में कैमूर के महिला खिलाड़ियों का रहा बेहतर प्रदर्शन 15 अक्टूबर से बालक वर्ग के खिलाड़ियों की आयोजित होगी प्रतियोगिता

प्रमंडल स्तरीय खेलों में कैमूर के महिला खिलाड़ियों का रहा बेहतर प्रदर्शन 15 अक्टूबर से बालक वर्ग के खिलाड़ियों की आयोजित होगी प्रतियोगिता (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में कैमूर जिले की बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जारी है। एथलेटिक्स कोच दिलीप कुमार और टीम प्रबंधक डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कैमूर की बालिकाओं ने कुल तीन गोल्ड, आठ सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
मेडल पाने वाली खिलाड़ी रानी कुमारी अंडर-17 गोला फेंक में गोल्ड, ट्रिपल जंप व लॉन्ग जंप में सिल्वर, अंजली कुमारी अंडर-14 में 600 मीटर दौड़ में गोल्ड, 400 मीटर दौड़ में सिल्वर, लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज, मांडवी कुमारी अंडर-14 ऊंची कूद और लंबी कूद में सिल्वर, निहारिका कुमारी अंडर-19-1500 मीटर और 3 किमी. दौड़ में सिल्वर, खुशी कुमारी अंडर-19-100 मीटर और लॉन्ग जंप में सिल्वर, रिद्धि कुमारी अंडर-19- 800 मीटर दौड़ में गोल्ड, कीर्ति कुमारी अंडर-17 डिस्कस थ्रो में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। खो-खो में फाइनल तक पहुंची कैमूर की टीम अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां कैमूर बनाम पटना का मुकाबला समाचार लिखे जाने तक जारी है। खेल उपाधीक्षक ने बताया कि 15 अक्टूबर को बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह और दिलीप कुमार पटेल के नेतृत्व में 90 सदस्यीय कैमूर टीम को पटना के लिए रवाना किया गया। फोटो- 14 अक्टूबर भभुआ- 15 कैप्शन- पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में अपने मेडल दिखातीं बालिका खिलाड़ी व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




