राज्य स्तरीय विज्ञान-गणित मेले में कैमूर शीर्ष पांच में शामिल
कैमूर जिले ने पटना के एससीईआरटी में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेले में शीर्ष पांच में स्थान पाया। 'आओ मजबूत पुल बनाए' और 'मेरा खेत-मेरी फसल' परियोजनाओं ने नवाचार और प्रभावी प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर छोटे कदम, बड़े बदलाव पुस्तक का विमोचन किया।

टॉप- 5 में स्थान पाकर जिले ने बढ़ाया मान, नवाचार से निर्णायकों को किया प्रभावित आओ मजबूत पुल बनाए और मेरा खेत-मेरी फसल प्रोजेक्ट बने आकर्षण के केंद्र (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। पटना के एससीईआरटी में गुरुवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में कैमूर जिले की परियोजना शीर्ष पांच में शामिल हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना एवं मंत्रा फॉर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में हुई। कैमूर जिले के गणित विषय के प्रोजेक्ट आओ मजबूत पुल बनाए तथा विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट मेरा खेत-मेरी फसल ने अपनी उपयोगिता, नवाचार और प्रभावी प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
दोनों प्रोजेक्ट्स ने व्यावहारिक शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व जिला शिक्षा समन्वयक ओमप्रकाश मिश्रा, डायट मोहनियां के व्याख्याता संदीप कुमार, जिला तकनीकी अनुसमर्थन समूह सदस्य सुमित कुमार एवं अभिषेक कुमार ने किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरा की मार्गदर्शक शिक्षिका काजल सिंह एवं छात्रा मुस्कान गुप्ता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिहरपुर की शिक्षिका ऋषिता एवं छात्राएं अम्बिका कुमारी व सृष्टि कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्द्र द्वारा छोटे कदम, बड़े बदलाव पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में कैमूर के शिक्षक सुमित कुमार की रचना सवालों से बदलाव प्रकाशित होना जिले के लिए विशेष उपलब्धि रही। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने टीम को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। फोटो -26 फरवरी भभुआ- 23 कैप्शन- राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेले में टॉप फाइव में स्थान पाने के बाद गुरुवार को पटना में प्रशस्ति पत्रों के साथ कैमूर के प्रतिनिधि एवं प्रतिभागी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


