परीक्षा पे चर्चा में रजिस्ट्रेशन को लेकर कैमूर की शानदार छलांग

Jan 02, 2026 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

कैमूर जिला चार दिन पहले 23वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। शिक्षा विभाग ने 92297 छात्रों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा है, जिसमें अब तक 27760 छात्रों का पंजीकरण हो चुका है। शिक्षा विभाग का लक्ष्य पहले स्थान पर पहुंचना है, इसके लिए सभी विद्यालयों को तेजी से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा पे चर्चा में रजिस्ट्रेशन को लेकर कैमूर की शानदार छलांग

राज्य में चौथे स्थान पर पहुंचा कैमूर, चार दिन पहले 23 में स्थान पर था जिला शिक्षा विभाग का पहले नंबर पर पहुंचने का है लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। परीक्षा पे चर्चा- 2026 में पंजीकरण कराने में कैमूर 23वां से चौथे स्थान पर पहुंच गया। जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले का कुल लक्ष्य 92297 रखा गया था। अब तक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मिलाकर 27760 छात्रों का पंजीकरण हो चुका है। यह उपलब्धि जिले के शिक्षा तंत्र के लिए उत्साहजनक मानी जा रही है। हालांकि शिक्षा विभाग का कहना है कि कैमूर को पहला स्थान प्राप्त करना लक्ष्य होना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी उद्देश्य से जिले के सभी विद्यालयों को पंजीकरण अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ विकास कुमार डीएन ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसमें छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कैमूर जिले की प्रगति सराहनीय है, लेकिन अभी लक्ष्य काफी दूर है। हमें पहले स्थान तक पहुंचने के लिए हर विद्यालय को पूरी गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग स्तर पर प्रतिदिन पंजीकरण की समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न रहे और तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विद्यालय द्वारा पंजीकरण कार्य में लापरवाही बरती जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शहर में आज - श्रीमती उदासी देवी प्लस टू उच्च विद्यालय में अखलासपुर बनाम सरेवां के बीच प्री-क्वार्टर मुकाबला, समय- 4:00 बजे शाम से

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।