कैमूर में 30 जून तक चलेगा खेत बचाओ अभियान
कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक धनंजय पति त्रिपाठी ने डीएओ को पत्र लिखा है जिसमें बताया गया है कि कैमूर जिले में एक से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य उर्वरक का विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और किसानों को जागरूक करना है।

कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ने डीएओ को लिखा पत्र कृषि विभाग व आत्मा संयुक्त रूप से करेगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
खेत बचाओ अभियान
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से जारी पत्र के आलोक में कैमूर जिले में एक से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलेगा। इसके लिए कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक धनंजय पति त्रिपाठी ने जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा को पत्र लिखा है। निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य उर्वरक के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।
जागरूकता और जनभागीदारी
पत्र में लिखा गया है कि अभियान के दौरान किसानों एवं आमजनों के बीच जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ाना तथा मृदा स्वास्थ्य, भूमि संरक्षण, जलवायु परिर्वतन के प्रभाव को कम करना एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाना है। इस अभियान के तहत जिले में किसान संवाद जागरूकता कार्यक्रम, खेती प्रदर्शन, पंचायत स्तर पर गठित खेत बचाव समितियों की बैठक, संतुलित पोषक प्रबंधन, वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग एवं प्राकृतिक खेती का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। डीएओ विकास कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में सोमवार से खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है।


