जहरीला पदार्थ खिलाने का लगाया आरोप
(संशोधित) ई रिक्शा पलटने से दो बच्चे और महिला घायलई रिक्शा पलटने से दो बच्चे और महिला घायलई रिक्शा पलटने से दो बच्चे और महिला घायल

(संशोधित) भगवानपुर। थाना क्षेत्र के पड़री पतलोया गांव के एक युवक ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित 20 वर्षीय दीना कुमार पड़री पतलोया बिंदु बिंद का बेटा है। बिंदु ने बताया कि भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल रेफर किया है। बिंदु ने बताया कि मुंडेश्वरी-शाहपुर पुल के उसपार उसके बेटे को जबरन जहर खिलाया गया है। केस था। पंचायती हुई थी। केस उठाने का निर्णय हुआ। हमारा लड़का चेन्नई जा रहा था। इसी दौरान उसे जहर दे दिया गया। उसने फोन किया तो हमलोग वहां गए।
वारंट तामिला कराने पहुंची यूपी पुलिस
भभुआ। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के कंदवा थाने की पुलिस मंगलवार को भभुआ थाना पहुंची और न्यायालय से निर्गत वारंट का तामिला कराने में मदद की मांग की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कांस्टेबल सुनील कुमार त्यागी के साथ सदर पुलिस को भेजा। भभुआ के गोरखपुर निवासी रामावतार बिंद बिंद के खिलाफ वारंट जारी हुआ है।
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का केस दर्ज
भभुआ। स्थानीय थाना में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता द्वारा बताया गया कि भभुआ में रहकर पढ़ती है। रुस्तम राइन नामक लड़का उसके घर में तब घुस आया, जब उसकी मां घर पर नहीं थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो-फोटो बना लिया। इसी के बल पर वह धमकी देकर दुष्कर्म करता था। पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अचेत अवस्था में मिला वृद्ध, कोइलवर रेफर
भभुआ। रामगढ़ थाने की पुलिस ने देवहलिया से अचेत अवस्था में एक अज्ञात वृद्ध को बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा उसे कोइलवर अस्पताल रेफर कर दिया। रामगढ़ थाना के पीटीसी धनंजय कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान वृद्ध मिला था। वह अपना नाम और पता बताने असमर्थ है। पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।
ई रिक्शा पलटने से दो बच्चे और महिला घायल
रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के खजुरा-भगवानपुर पथ में बिछियां मोड़ के पास अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से दो बच्चे व एक महिला घायल हो गई। घायलों में महिला 30 वर्षीया लक्ष्मीना देवी, 10 वर्षीय सरस्वती कुमारी व 12 वृजनंदन बिंद शामिल हैं। सभी सोनहन थाना क्षेत्र महुआरी गांव के निवासी हैं। लक्ष्मीना व वृजनंदन का सिर फट गया है, जबकि सरस्वती की नाक पर चोट लगी है। वह शादी समारोह से लौट रहे थे। (भभुआ से संजय क्रांति)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


