जज ने मां मुंडेश्वरी धाम में चढ़ाया मंगलटीका

Feb 27, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

(पैनल) प्रतियोगिताओं में शनफरी, अजी, रूबी अव्वलप्रतियोगिताओं में शनफरी, अजी, रूबी अव्वलप्रतियोगिताओं में शनफरी, अजी, रूबी अव्वल

जज ने मां मुंडेश्वरी धाम में चढ़ाया मंगलटीका

(पैनल) भभुआ। रोहतास के जज मनीष कुमार पांडेय सपरिवार मां मुंडेश्वरी का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी की प्रतिमा पर मंगल टीका अर्पित किया और मंदिर परिसर में स्थित महामंडलेश्वर चतुर्मुखी शिवलिंग का षोडषोपचार पूजन संपन्न कराया। मुख्य पुजारी उमेश मिश्रा ने पूजा कराई। साथ में वकील ललनजी पांडेय, विनय पांडेय, विनोद कुमार, प्रीति, सीता, तनी, किनसुक, शिवांगी, श्याम राघव आदि थे। फोटो-27 फरवरी भभुआ-16 कैप्शन- मां मुंडेश्वरी धाम में माता रानी की प्रतिमा पर मंगल टीका अर्पित करते जज। अवैध हथियार व गोली मामले में तीन वर्ष की सजा भभुआ। एसीजेएम पंचम डॉ. शैल की अदालत ने शुक्रवार को अवैध हथियार व गोली रखने के मामले में एक आरोपी को दोषी पाते हुए तीन वर्ष कैद व पांच हजार आर्थिक दंड की सजा सुनायी।

सजा पाने वाला चन्द्रभान राम सोनहन थाना के बड़काकीर का निवासी है। मामले में डीपीओ रणधीर कुमार धीरज व अभियोजन पदाधिकारी स्वाती सिंह ने बताया बताया कि कि 19 मई 2023 को सोनहन पुलिस ने देसी बंदूक, कट्टा व गोली बरामद किया था। अफसरों ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं भभुआ। जिला से पंचायत स्तर तक के अफसरों ने आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की शुक्रवार को पहल की। डीएम के जनता दरबार में आए 18 आवेदन के त्वरित निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। 11 प्रखंडों में 67 अधिकारियों ने 163 लोगों, थानों में 13 अधिकारियों ने 44 लोगों, पंचायतों में 124 अधिकारियों ने 395 नागरिकों से सीधा संपर्क किया। वार्ड तीन घर से लाखो के जेवर की चोरी भभुआ। शहर के वार्ड तीन में ताला खोलकर घर से लाखों रुपए के जेवर की चोरी कर ली गई। मामले में वार्ड 3 के विनित कुमार ने नगर थाना में केस दर्ज किया है। वह 21 फरवरी को पथरी का ऑपरेशन कराने सासाराम चला गया। 26 फरवरी को घर पहुंचा तो ताला खुला दिखा और गोदरेज से सोने का मंगलसूत्र, हार, दो चेन, लॉकेट गायब थे, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये होगी। हि.प्र. मोबाइल चोरी मामले में यूपी पुलिस कैमूर पहुंची भभुआ। यूपी के मऊ जिला के रामपुर थाना की पुलिस मोबाइल चोरी के मामले में भभुआ पहुंचकर छापेमारी की। रामपुर थाना के हवलदार दिनेश कुमार ने बताया कि एपल कम्पनी के मोबाइल चोरी के मामले में टावर लोकेशन भभुआ थाना के कुंज गांव में बता रहा था। वहां छापेमारी करने के लिए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से सहयोग मांगी। उन्होंने पुलिस अफसर व जवानों को छापेमारी के लिए भेजा। हि.प्र. अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनी भभुआ। शहर के टाउन हाई स्कूल मुख्य गेट के सामने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता वकील प्रेमनाथ जायवसाल व संचालन रामचन्द्रवंशी ने किया। हि.प्र. फरसा व लाठी से हमला कर किया घायल भभुआ। अखलासपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दुर्गावती थाना क्षेत्र के मसौड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसने बताया कि अखलासपुर उसकी ससुराल है। वह छह साल से मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। पड़ोसी द्वारा हमेशा गाली-गलौज की जाती है। थाना में कई बार आवेदन दिए हैं। उसके परिवार द्वारा लाठी-डंडे और फरसा से हमला कर घायल कर दिया गया। खुले नाला में भैंस गिरी, जेसीबी से निकाला भभुआ। कुदरा बाईपास रोड के खुले नाला में भैंस गिर गई, काफी मशक्कत के बाद उसे जेसीबी से निकाला गया। भभुआ वार्ड 20 निवासी पशुपालक रमेश यादव ने बताया कि नगर परिषद बड़े-बड़े नाला बनाकर ढक्कन नहीं लगवाई है। आज भैंस गिरी है। खुले नाला से बड़ा हादसा हो सकता है। केजरीवाल व सिसौदिया बरी किए जाने पर खुशी भभुआ। दिल्ली शराब नीति घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया सहित अन्य लोगों को बरी करने पर पार्टीजनों ने खुशी जताई है। आप के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह सत्य की विजय है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। आज से शुरू होगा टीकाकरण अभियान भभुआ। जिले की बेटियों को अब सर्वाकल के एक ही टीका लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान की शुभारंभ शनिवार को अजमेर राजस्थान से करेंगे। बिहार में इस अभियान का शुभारंभ इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से वीसी से होगा। लॉचिंग स्थल पर 20 किशोरियों को ग्राडासील टीका लगाया जाएगा। जिले में डीएम नितिन कुमार सिंह, सीएस डॉ. विंदेश्वरी रजक द्वारा शुभारम्भ किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में शनफरी, अजी, रूबी अव्वल रामपुर। शिक्षा विभाग के निर्देश पर एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर सभी संकुल स्तर चयनित प्रतिभागियों का कार्यक्रम खजुरा संकुल पर किया गया। भाषण में सबार की शनफरी महताब प्रथम, भितरीबांध की बेबी कुमारी द्वितीय, खुशबू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज में प्रथम अजीत कुमार, द्वितीय विजय शंकर कुमार, तृतीय रवि कुमार रहे। रंगोली में रूबी कुमारी प्रथम, रितु कुमारी द्वितीय, काजू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।