कपड़ा दुकान में 10 लाख के टैक्स की चोरी, जांच में खुलासा

Feb 12, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पटना और कैमूर की वाणिज्य कर विभाग की टीम ने भभुआ शहर के एक मॉल में करीब 10 लाख रुपये के टैक्स चोरी का मामला उजागर किया। छापेमारी के दौरान व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों और कंप्यूटर डेटा की जांच की गई। ज्वाइंट कमिश्नर अभय कुमार ने व्यापारियों को समय पर टैक्स भुगतान करने की चेतावनी दी।

कपड़ा दुकान में 10 लाख के टैक्स की चोरी, जांच में खुलासा

टैक्स चोरी मामले में पटना और कैमूर की टीम संयुक्त रूप से कर रही छापेमारी मॉल में छापेमारी के दौरान व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज की गई थी गहन जांच फॉलोअप भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाणिज्य कर विभाग की टीम की जांच में भभुआ शहर में स्थित एक मॉल में करीब 10 लाख के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अभय कुमार ने दी। बुधवार की शाम वाणिज्य कर विभाग की टीम ने उक्त मॉल के भभुआ शहर सहित इसके चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की थी। मॉल में छापेमारी के दौरान व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई।

टीम के अधिकारी कपड़ों को सूचीबद्ध किए थे। तकनीकी टीम द्वारा मॉल के कंप्यूटर सिस्टम के डेटा को भी खंगाला गया था। छापेमारी दल में वाणिज्य मुख्यालय पटना के राज्य कर उपायुक्त कमलेश प्रकाश, राज्य कर उपायुक्त सतीश कुमार, राज्य कर उपायुक्त उमेश कुमार दास, सहायक राज्य कर उपायुक्त आशुतोष कुमार, वाणिज्य कर के प्रभारी संयुक्त आयुक्त अभय कुमार आदि शामिल थे। ज्वाइंट कमिश्नर अभय कुमार ने बताया कि जिले के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि ससमय टैक्स भुगतान करें। टैक्स भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsJoint Tax Raids in Bihar Uncover 10 Lakh Tax Evasion in Mall
;;;