ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआजीयर स्वामी के ज्ञान यज्ञ की निकली शोभायात्रा (पेज पांच की लीड खबर)

जीयर स्वामी के ज्ञान यज्ञ की निकली शोभायात्रा (पेज पांच की लीड खबर)

बघिनी गांव से निकली शोभा यात्रा में इलाके के हजारो श्रद्धालु हाथी, घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ हुए शामिल, एनएच-30 पर पसपिपरा नहर पुल के पास स्वामी की गाड़ी पर की गई पुष्प...

जीयर स्वामी के ज्ञान यज्ञ की निकली शोभायात्रा (पेज पांच की लीड खबर)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआWed, 24 Feb 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बघिनी गांव से निकली शोभा यात्रा में इलाके के हजारो श्रद्धालु हाथी, घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ हुए शामिल

एनएच-30 पर पसपिपरा नहर पुल के पास स्वामी की गाड़ी पर की गई पुष्प वर्षा

पीली पगड़ी में जयकारा लगाते नहर पुल से यज्ञ स्थल तक पैदल पहुंचे श्रद्धालु

ग्राफिक्स

03 दिनों तक चलेगा ज्ञान यज्ञ

08 किमी. तक की पैदल यात्रा

मोहनियां। एक संवाददाता

राष्ट्रीय संत लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के ज्ञान यज्ञ को ले बुधवार को शोभायात्रा निकली। प्रखंड के बघिनी गांव से हाथी-घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ इलाके के हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। आरा से जैसे ही जीयर स्वामी की गाड़ी एनएच-30 पर पसपिपरा नहर पुल के पास पहंुची, श्रद्धालुओं ने उनके वाहन पर पुष्प की वर्षा शुरू कर दी। स्वामी जी के जयकारे से धार्मिक समां बंध गया।

गौरतलब है कि बघिनी गांव में स्वामी जी का तीन दिवसीय ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है। एमएलसी संतोष सिंह व जदयू नेता आलोक सिंह इस यज्ञ के आयोजक हैं। पिछले 15 दिनों से इस यज्ञ का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। यज्ञ की सूचना मिलते ही स्वामी जी के भक्त बुधवार की दोपहर में बघिनी पहुंच गये। वहां से निकली शोभायात्रा में माथे पर पीली पगड़ी व त्रिपुंड लगाकर पैदल पसपिपरा पुल पहुंचे। करीब एक घंटा स्वामी जी के पहुंचने का इंतजार किए।

स्वामी जी के आते ही श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा। फिर स्वामी जी की गाड़ी के पीछे-पीछे पैदल यात्रा करते हुए हजारों श्रद्धालु यज्ञ स्थल तक पहुंचे। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवजी गुप्ता के अलावा पंचायत व पैक्स के सैकड़ों प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा में अल्पसंख्यक भी हुए शामिल

मोहनियां। जीयर स्वामी जी के ज्ञान यज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा में इलाके के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी शामिल हुए। पसपिपरा नहर पुल के पास करीब एक दर्जन ऐसे अल्पसंख्यक लोग देखने को मिले जो बघिनी गांव से पैदल चलकर पुल तक पहुंचे थे और माथे पर पीली पगड़ी बांधे हुए थे। काफी दिनों के बाद मोहनियां प्रखंड में हो रहे जीयर स्वामी के ज्ञान यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।

वाराणसी से आयेंगे जगतगुरु

मोहनियां। जीयर स्वामी के परम शिष्य जगतगुरू आचार्य शिवपूजन शास्त्री ज्ञान यज्ञ में शामिल होने के लिये गुरुवार को बघिनी गांव पहुंचेंगे। श्री शास्त्री ने बताया कि स्वामी जी का ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम 22 से 27 फरवरी तक बिहार के सोनपुर में होने की सूचना थी। लेकिन, मोहनियां प्रखंड के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें राष्ट्रीय संत का सानिध्य 24 से 26 फरवरी तक मिल रहा है।

फोटो-24 फरवरी मोहनियां-2

कैप्शन- दुर्गावती मुख्य नहर पथ पर बुधवार की शाम जीयर स्वामी के ज्ञान यज्ञ के लिये निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

24 फरवरी मोहनियां-3

कैप्शन-पसपिपरा पुल के पास जीयर स्वामी का स्वागत करते एमएलसी व अन्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें