Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsIrrigation Department s Road Blackening Delayed Farmers Face Hardship in Reaching Durga Vati Reservoir
करमचट नहर पथ का कालीकरण नहीं होने से परेशानी

करमचट नहर पथ का कालीकरण नहीं होने से परेशानी

संक्षेप: सिंचाई विभाग के अफसरों और किसानों को भगवानपुर तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। करमचट नहर पथ का कालीकरण न होने से सड़क की स्थिति खराब हो गई है। किसानों ने अधिकारियों से निवेदन किया है कि कालीकरण करवाने से आवागमन में आसानी होगी। सांसद-विधायक से पहल की अपेक्षा है ताकि पर्यटकों के लिए सुविधा बढ़ सके।

Tue, 18 Nov 2025 10:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

सिंचाई विभाग के अफसर और किसानों को आवागमन में हो रही है दिक्कत नहर पथ का कालीकरण किए जाने से दुर्गावती जलाशय की यात्रा आसान होगी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। दुर्गावती जलाशय योजना से भगवानपुर तक पहुंची बायीं नहर सड़क का अब तक कालीकरण नहीं जा सका। इससे सिंचाई विभाग के अफसरों और किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। धरचोली के किसान ठाकुर सिंह और राधाखांड़ के किसान सुरेंद्र यादव ने बताया कि करमचट नहर पथ का कालीकरण नहीं होने से इसपर बिछाई गई ग्रेड वन और टू की गिट्टी बिखर रही हैं। पथ पर धूल उड़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसानों ने बताया कि जगह-जगह सड़क में गड्ढे भी उभर रहे हैं, जिससे सड़क बदहाल हो गई है। इससे करमचट नहर के पथ पर लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। प्रखंडवासियों ने बताया कि इस नहर पथ पर नौगढ़, खडीहा, रमावतपुर, गौरक्षणी, नावानगर, धरचोली, दानपुर आदि गांव के किसानों को खासकर बरसात के मौसम में परेशानी होती है। वह इसी पथ से खेतों की सिंचाई के लिए नहर का पानी देखने के लिए आते-जाते हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी बरसात के मौसम में नहर के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए वाहनों से निगरानी करनी पड़ती है। लेकिन, नहर पथ का कालीकरण नहीं होने से कीचड़ और जर्जर सड़क पर जमा बारिश के पानी से होकर आवागमन करने में परेशानी होती है। सांसद-विधायक करें पहल प्रखंड के समाजसेवियों मोतीलाल राम, नरसिंह शर्मा और श्यामनरायण प्रजापति ने बताया कि यदि क्षेत्रीय सांसद और विधायक करमचट नहर सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग या पथ निर्माण विभाग से कालीकरण करवा देते, तो भभुआ-अधौरा सड़क के राधाखांड़ से होकर दुर्गावती जलाशय परियोजना पर बिना रोकटोक के पर्यटकों को आने-जाने में सुविधा मिलती। इससे इस सड़क के पास प्रखंड के तुतुआइन डैम जैसे सुंदर स्थल का भी पर्यटक के रूप में विकास हो सकता है। फोटो- 18 नवंबर भभुआ- 9 कैप्शन- कालीकरण के अभाव में बदहाल दिखती दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकली बायीं नहर सड़क।