Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsIrrigation Crisis in Ramapur Farmers Suffer Due to Incomplete Excavation of Samda Distribution Canal
समुदा वितरणी की अब तक नहीं कराई जा सकी पूरी खुदाई

समुदा वितरणी की अब तक नहीं कराई जा सकी पूरी खुदाई

संक्षेप:

रामपुर में समदा वितरणी की खुदाई अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिससे 381 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। सोन नहर से निकला पानी खेतों में भर जाता है, जिससे किसान धान और गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Jan 01, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

वितरणी की खुदाई हो जाने से इलाके के 381 हेक्टेयर भूमि की होती सिंचाई सोन नहर से निकली ह्यूम पाइप के पानी से डूब जाता है आठ एकड़ खेत (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की समदा वितरणी की खुदाई अब तक पूरी नहीं की जा सकी। फलत: फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। यह वितरणी तरांव मौजा में है। इसका एक पक्ष और दु:खदायी यह है कि सोन उच्च स्तरीय नहर के पानी से तकरीबन आठ एकड़ खेत पानी से डूब जाता है। इस कारण किसान न धान की रोपनी कर पाते हैं और न गेहूं की बुआई। यानी खेत परती रह जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। पूछने पर भोरेयां के सतेंद्र शर्मा, मुन्ना तिवारी, तरांव के सुभाष सिंह, खरेंदा के सुचित पांडेय ने बताया कि सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर से जगह-जगह ह्यूम पाइप निकली है। इस ह्यूम पाइप का पानी तरांव मौजा के खेत में बहता है। पानी में खेत के डूबे रहने के कारण हमलोग खेती नहीं कर पाते हैं। अगर वितरणी की खुदाई हुई होती तो ह्यूम पाइप का पानी खेतों में बहने के बजाय वितरणी में चला जाता, जिससे खेत नहीं डूबता। बताया गया है कि इस वितरणी की लंबाई 2.621 किमी. है। इसके पानी से तरांव, सोनाव, भोरेयां, खरेंदा, नौघड़ के 381.781 हेक्टेयर खेत की सिंचाई होती। किसानों ने बताया कि यह वितरणी दुर्गावती जलाशय परियोजना से जुड़ी है। वर्ष 1976 में इसका शिलान्यास और वर्ष 2014 में उद्घाटन हुआ। इतने वर्षों बाद परियोजना का उद्घाटन तो कर दिया गया, पर समदा वितरणी की खुदाई का काम आज तक पूरा नहीं हो सका। यह परियोजना दुर्गावती नदी पर है। इसके पानी से रोहतास व कैमूर के खेत की सिंचाई होती है। किसानों ने बताया कि वितरणी की खुदाई के लिए विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन, आज तक इस दिशा में पहल नहीं की जा सकी है। इस कारण इससे जुड़े बधार के पौने चार सौ एकड़ से भी अधिक भूमि की सिंचाई की सुविधा इस वितरणी से उपलब्ध नहीं कराई गई। फोटो- 01 जनवरी भभुआ- 2 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के तरांव मौजा में गुरुवार को बिना खुदाई के सूखी दिखती समदा वितरणी।