मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में योग की अद्भुत भूमिका

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

पेज चार की लीड खबर--योग दिवस पेज चार की लीड खबर--योग दिवस मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में योग की अद्भुत

मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में योग की अद्भुत भूमिका

पेज चार की लीड खबर--योग दिवस मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में योग की अद्भुत भूमिका जिला जज के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों ने किया योगासन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैमूर न्याय मंडल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं माननीय पटना उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर अनुराग एवं सचिव डॉ. शैल के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम रविवार को नए व्यवहार न्यायालय परिसर के पार्किंग क्षेत्र में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में न्यायिक उपायुक्तों की उपस्थिति

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले परिवार न्यायालय के न्यायाधीश विवेक कुमार , जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय विनय प्रकाश तिवारी , जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम सुनील कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 8वां चंद्र बीर सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 7वां बिपिन बिहारी राय , जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 9वां हर्षवर्धन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 10वा डॉ. अरुण तिवारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश आबकारी न्यायालय पवन कुमार शुक्ला तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 6ठां सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रमोद कुमार पांडेय उपस्थित रहे। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में योग की महत्ता और दैनिक जीवन में इसकी प्रासंगिकता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि न्यायिक कार्यप्रणाली में अत्यधिक व्यस्तता और मानसिक तनाव स्वाभाविक है, ऐसे में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है बल्कि यह मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में भी अद्भुत भूमिका निभाता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर एक तनाव मुक्त और अधिक ऊर्जावान कार्य वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर योग को सही पद्धति से सिखाने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित योग शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सभी न्यायाधीशगण को विभिन्न प्राणायाम, ध्यान और आसनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा स्वस्थ जीवन शैली के लिए कई महत्वपूर्ण योग सूत्र भी साझा किए। उक्त अवसर पर न्यायालय के सभी न्यायिक कर्मचारीगण एवम पीएलवी सदस्य एवम पैनल अधिवक्ता गण बार के प्रभारी अध्यक्ष सदानंद पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे। फोटो परिचय 21-भभुआ-03-शहर के सिविल न्यायालय परिसर में योगासन करते जिला जज व अन्य न्यायिक पदाधिकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करें योग रहें निरोग का दिया संदेश कैमूर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में किए गए योग शिविर आयोजित

जिले भर में योग शिविरों का आयोजन

योग दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अफसर, आम नागरिकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने लिया भाग भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैमूर में न्यायालय, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग, पतंजली परिवार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा व्यापक रूप से योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के आम नागरिकों, न्यायपालिका व जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने 'करें योग रहें निरोग' का संदेश दिया। इस अवसर पर भभुआ विधायक भरत बिन्द ने हिन्दुस्तान से बात करते हुए कहा कि 'योग न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त करता है। योग करने से हमारी एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। यह आवश्यक है कि हम अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर प्रतिदिन योग करें, ताकि हम एक संतुलित और सकारात्मक जीवन जी सकें। शहर के सदर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी के सामने योग दिवस पर एसीएमओ डा.शान्ति कुमार मांझी, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, डैम प्रभात कुमार, एमएनई मधुसुदन सिंह सहित कई डाक्टर,स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम स्कूल छात्राओं ने योगासन कर स्वस्थ्य रहने के उपाय बताए। उधर शहर के पुलिस लाइन में भी पुलिस अफसर एवं जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित कर योगाभ्यास किया। पतंजलि परिवार के द्वारा शहर के टाऊन हाई स्कूल परिसर में योग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उधर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम क्षेत्रों में भी लोगों को गांवों में एक साथ समूह बनाकर योगाभ्यास करते हुए देखा गया। योग शिविर में पुरुषों के अलावा महिलाओं व युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फोटो-21 जून भभुआ-05 कैप्शन- सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने योगासन करते डाक्टर,कर्मी व एएनएम स्कूल की छात्राएं जिला प्रशासन द्वारा दतियाव गांव में लगाया गया योग शिविर

दतियाव गांव में योग शिविर

योगा के दौरान अफसरों ने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प योगाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को योग करने का दिया टिप्स भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह जिला प्रशासन द्वारा बेतरी पंचायत के दतियाव गांव में स्थित अमृत सरोवर के पास योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिविर का उद्देश्य आमजन के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं santुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आचार्य कल्याणमित्रानन्द अवधूत आनन्द मार्ग के योग संन्यासी एवं उनके शिष्यों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाता है तथा व्यक्ति को तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन जीने में सहायक होता है। योग शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान "योग करें, निरोग रहें" एवं "स्वस्थ भारत, समर्थ भारत" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। योगाभ्यास के उपरांत उपस्थित लोगों ने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन एवं मनरेगा विभाग तथा जिला गंगा समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीडीसी दिव्या शक्ति, एसडीओ अमित कुमार, डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार, उज्जवल कुमार, डीपीओ मनरेगा संजय कुमार, डीपीओ जल शक्ति मोहन कुमार सिंह, डीपीएम ऋषिकेष जायसवाल नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तथा समाजसेवी शिवम कुमार सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। फोटो-21 जून भभुआ-06 कैप्शन-भभुआ प्रखण्ड के दतियांव गांव में योग शिविर में भाग लेते एसडीओ,नगर थानाध्यक्ष सहित अन्य अफसर नियमित योग से बीमारियां दूर होती हैं व मन को मिलती हैं शांति विश्व योग दिवस पर रेडक्रास सोसायटी भभुआ में आयोजित हुआ

रेडक्रास सोसायटी में योग शिविर

योग शिविर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा परिसर भभुआ में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में सदस्यों, गणमान्यजनों और बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर में रेडक्रास सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने उपस्थित सदस्यों और गणमान्यजनों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ दीर्घायुष्य में योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल बीमारियां दूर होती हैं बल्कि मन को शांति भी मिलती है। सचिव ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसी उपयोगी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर में कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, छोटेलाल शुक्ल, रवि शंकर अग्रवाल, बालचंद राम, विजय पाण्डेय, सुरेश कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार जायसवाल, राजीव रंजन पाण्डेय, लाल बहादुर सिंह यादव एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिशिर चौबे, सत्य प्रकाश सिंह, अमित सिंह सिक्कू, बुच्चू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। बाल स्वयंसेवक अथर्व, अक्षत, श्रिया और अनंत ने भी योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेडक्रास परिवार ने संकल्प लिया कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे। फोटो परिचय 21-भभुआ-04-शहर के रेडक्रास सोसायटी परिसर में योगा करते सदस्य

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua Newsमानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में योग की अद्भुत भूमिका