Bhabua News: चित्रकला में माधवी और निबंध प्रतियोगिता में लाली अव्वल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर सिटी पार्क में वन विभाग द्वारा निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने बाघों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विजेता छात्रों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

Bhabua News: चित्रकला में माधवी और निबंध प्रतियोगिता में लाली अव्वल

Bhabua News: अंतरर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर सिटी पार्क में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, पौधारोपण कर बच्चों ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल व उपहार देकर किया गया सम्मानित वन विभाग की प्रतियोगिता में बोले प्रतिभागी, बाघ बचेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता।

प्रतियोगिता का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर मंगलवार को शहर के सिटी पार्क में वन विभाग द्वारा निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में मदर शकुंतला पब्लिक स्कूल, अखलासपुर पटिया की छात्रा माधवी कुमारी प्रथम, चिल्ड्रेन अकादमी केयर जोन के आदित्य मिश्रा द्वितीय और राजकीय कन्या मध्य विद्यालय भभुआ-18 की आशिका चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में मदर शकुंतला पब्लिक स्कूल अखलासपुर पटिया की लाली कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आदर्श विद्या निकेतन की विजेता सिंह दूसरे और राजकीय कन्या मध्य विद्यालय भभुआ-18 की अनन्या सोनी को तीसरा स्थान मिला। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कला और लेखन के माध्यम से बाघ संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी सहभागिता के लिए मेडल दिया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

पौधारोपण कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सिटी पार्क परिसर में पौधे रोपे। बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि बाघ सुरक्षित रहेंगे तो जंगल सुरक्षित रहेंगे और जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा।

प्रदर्शन और उत्साह

मेडल पानेवाले बच्चों में दिखा उत्साह मेडल मिलने के बाद बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक हैं।

सामाजिक जिम्मेदारी

बाघ संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कहा कि बाघ जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बाघों का संरक्षण केवल एक प्रजाति को बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे वन क्षेत्र और पर्यावरण का संरक्षण जुड़ा है। बच्चों ने कहा कि प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन

भभुआ रेंज कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन भभुआ उत्तरी वन प्रमंडल के रेंजर ऑफिसर संतोष कुमार चौधरी, रविशंकर चौबे एवं दिवाकर कुमार के नेतृत्व में हुआ। मंच संचालन शिक्षक सुमित कुमार ने किया। मौके पर वनपाल विवेक, प्रतिभा भारती, वनरक्षी राजन कुमार, नमेन्द्र कुमार, शिक्षक पंकज कुमार, विकास दुबे, अशोक सिंह सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाघों और वन्यजीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। फोटो : 28 जुलाई भभुआ- 8 कैप्शन : शहर के सिटी पार्क में वन विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस कार्यक्रम में मिली ट्रॉफी दिखातीं छात्राएं व पीछे में खड़े वन विभाग के अधिकारी और शिक्षक।

सामान्य प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर कौन सी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं?
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: चित्रकला में माधवी और निबंध प्रतियोगिता में लाली अव्वल