
वरिष्ठ नागरिकों व वृद्धों की सेवा करनेवालों को सम्मान
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और उनकी सेवा करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। महासचिव रामायण...
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शहर में आयोजित किया गया समारोह नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने सरकार से की कई मांगें (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा व्योश्रेष्ठ सह श्रवणपुत्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 80 साल उम्र से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों की सेवा करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। उनके अनुभव से सीख लेना व उनकी समुचित देखभाल करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की चुनौतियों की समझ, उनके मुद्दे, समाधान, उनके साथ हो रहे भेदभाव, उपेक्षा को रोकने के लिए हम इकट्ठा हुए हैं।

वृद्धजन अपने ही परिवार में प्रताड़ित हो रहे हैं। सरकार ने उनकी सुविधाओं में कटौती कर परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराया रियायत को पुन: बहाल करने, पर्याप्त पेंशन देने, सुलभ चिकित्सा व्यवस्था, सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत परिजनों के बीच मध्यस्थता से त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तरीय कमेटी बनाने आदि की मांग की। अध्यक्षता जिलामंत्री शिवमूरत सिंह व सतेंद्रनारायण सिंह ने की। मौके पर वंशीधर दुबे, सदिमल सिंह, गुरुचरण, विमला देवी, संतोषी देवी, कलावती देवी, किसमतिया देवी, तालुका देवी, वैरिस्टर सिंह, मुन्ना सिंह आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




