हाई कोर्ट के निर्देश पर आश्रय गृह का अफसरों ने की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार और बाल संरक्षण इकाई ने विभिन्न बाल गृहों का निरीक्षण किया। बच्चों के टीकाकरण, आहार और स्वास्थ्य जांच की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बच्चों की सुविधाओं और सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया और 'लीगल फ्री' प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

हाई कोर्ट के निर्देश पर आश्रय गृह का अफसरों ने की जांच

बच्चों के टीकाकरण चार्ट, आहार तालिका, स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट की समीक्षा की बच्चों के लिए उपलब्ध दूध, बेबी फूड, स्वच्छता की स्थिति पर जताया संतोष (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न बाल गृहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आवासित बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और कानूनी मानकों का अनुपालन जांचना था। भभुआ के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रहे शून्य से छह वर्ष आयु तक के बच्चों के रखरखाव का जायजा लिया।

स्वास्थ्य एवं पोषण के तहत बच्चों के टीकाकरण चार्ट, आहार तालिका और स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई। टीम ने शिशुओं के लिए उपलब्ध दूध, बेबी फूड और स्वच्छता की स्थिति पर संतोष जताया और निर्देश दिया कि बच्चों के ‘लीगल फ्री’ होने की प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित और प्रेमपूर्ण परिवार मिल सके। यहां पालना और केयर टेकर्स की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित पाई गई। मोहनिया स्थित बृहद आश्रय गृह में रह रहे बच्चों और किशोरों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। बच्चों के आवासन स्थल, बिस्तर, उनके शैक्षणिक वातावरण को देखा। अफसरों ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बृहद आश्रय गृह की क्षमता और वहां दी जा रही वोकेशनल ट्रेनिंग की समीक्षा की। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपलब्ध काउंसिलिंग सुविधा और खेलकूद सामग्री को परखा। टीम ने केवा स्थित संस्थान में भी सुरक्षा मानकों और बच्चों के अनुशासन एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सही पाया। प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल ने कहा कि सभी संस्थानों में व्यवस्था मानक के अनुरूप मिली। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय ने कहाकि प्रशासन बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान संस्थानों के अधीक्षक, परामर्शदाता और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनीत कुमार उपस्थित रहे। (भभुआ से उदय प्रकाश) फोटो- 25 अप्रैल भभुआ- 10 कैप्शन- बृहद आश्रय गृह का शनिवार को मीनू की सूची देखतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल व अन्य।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।