पढ़ौती में अबतक नहीं बना पैक्स गोदाम

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भगवानपुर प्रखंड की पढ़ौती पंचायत में सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स गोदाम का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे धान क्रय में समस्या आ रही है। खेल मैदान की कमी से खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कत हो रही है। साथ ही, पेड़ों की छंटाई न होने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।

पढ़ौती में अबतक नहीं बना पैक्स गोदाम

भगवानपुर। प्रखंड की पढ़ौती एक ऐसी पंचायत है, जहां सहकारिता विभाग द्वारा अबतक पैक्स गोदाम का निर्माण नहीं कराया जा सका है। गोदाम का निर्माण नहीं होने से धान क्रय के दौरान अनाज को रखने के लिए अलग से प्रबंध करना पड़ता है। उसके भर जाने से धान क्रय प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इससे किसानों हो परेशानी का सामना करना पड़ता है। खेल मैदान नहीं होने से प्रतिभाएं कुंठित भगवानपुर। प्रखंड की सरैया, टोड़ी, पहाड़िया सहित कई पंचायत में अबतक खेल मैदान का निर्माण नहीं कराया सका है। विद्यालयों में भी कोई खेल का मैदान नहीं है। इससे खिलाड़ियों को फुटबॉल और क्रिकेट का अभ्यास करने में दिक्कत हो रही है और प्रतियोगिताएं भी आयोजित नहीं होती।

गेहूं की फसल कटने के बाद जब खेत खाली होंगे तब गांव के बच्चे उसमें खेल का अभ्यास करेंगे। टहनियों की छंटाई नहीं होने से आवागमन प्रभावित भगवानपुर। प्रखंड के भगवानपुर-बसंतपुर नहर पथ और राजपुर-बहुरी सड़क पर मनरेगा और वन विभाग के रोपे गए पैधे अब पेड़ का रूप ले लिए हैं। इन पेड़ों की डालियां सड़क पर फैलने और लटकने लगी हैं। राहगीर तो दाएं-बाएं करके राह तय ले रहे हैं, पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ की डालियों की छंटाई नहीं होने से सड़क संकरा हो गयी है। टूटी सुरक्षा दीवार से दुर्घटना की आशंका रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र इटवा गांव में जाने वाली पुलिया की सुरक्षा दीवार टूट गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करौंदा वितरणी से आने-जाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया है। इसकी सुरक्षा दीवार पिछले वर्ष ही टूटी थी। लेकिन, सिंचाई विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। (भगवानपुर से अमरनाथ पांडेय)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।