टी 20 महिला विश्व कप में भारत की जीत पर खुशी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

भगवानपुर। प्रखंड के खेल प्रेमियों ने टी 20 महिला विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताई है। भारत ने पहले बैटिंग कर 170 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान की टीम 104 रन पर आउट हो गई। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्ध में समझौते से लोगों में राहत है।

टी 20 महिला विश्व कप में भारत की जीत पर खुशी

भगवानपुर। प्रखंड के खेल प्रेमियों ने टी 20 महिला विश्व कप के बर्मिंघम में रविवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताई है। खेलप्रेमी दशरथ साह और जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले बैटिंग कर भारत ने 170 रन 20 ओवर में बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 104 रन पर सिमट गई। भारत द्वारा पाकिस्तान को 67 रनों से हाराने पर खुशी व्यक्त की जा रही है।

अमेरिका-ईरान युद्ध में समझौते से राहत

भगवानपुर। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध को लेकर हुए समझौता पर प्रखंडवासियों ने राहत की बात कही है। मनीष कुमार सिंह और छोटेलाल पांडेय ने कहा कि इससे विश्व में जहां शांति होगी, वहीं डीजल-पेट्रोल और गैस की दिनों दिन बढ़ रही महंगाई से लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर होंगे। दोनों देशों की सरकार द्वारा समझौते की घोषणा से लोगों में काफी खुशी हुई है।

कड़ी धूप और गर्मी से बीमार हो रहे लोग

भभुआ। भीषण गर्मी व कड़ी धूप के कारण लोग बीमार होकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन दिनों सदर अस्पताल में सर्दी, खांसी, दर्द, बुखार व डायरिया के मरीज अधिक इलाज व स्वास्थ्य जांच के लिए आ रहे हैं। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना सात से आठ सौ मरीज स्वास्थ्य की जांच व इलाज के लिए आ रहे हैं। गंभीर मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बिना निबंधन के संचालित हो रहे कई स्कूल

रामपुर। प्रखंड क्षेत्र में बिना निबंधन के आधा दर्जन से अधिक निजी विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे विद्यालयों के संचालकों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से वह अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। कम सुविधा उपलब्ध कराकर ज्यादा शुल्क वसूल रहे हैं। कई विद्यालयों में बीएड या डीएलएड डिग्रीधारी शिक्षक नहीं हैं। बेंच, डेस्क, खेल मैदान व सामग्री, पेयजल, बिजली सहित अन्य संसाधन की कमी है।

सड़कों पर मवेशियों के बांधने से आवागमन बाधित

रामपुर। प्रखंड मुख्यालय बेलांव सहित अकोढ़ी, गंगापुर, पांडेयपुर, झालि आदि गांवों की सड़कों पर मवेशियों के बांधने से आवागमन बाधित हो रहा है। आमजनों का कहना है कि ग्रामीण सड़कों से अब वाहनों का आवागमन ज्यादा हो रहा है। ऐसे में सड़क के किनारे खूंटा गाड़कर मवेशियों के बांधने से आवागमन बाधित हो रहा है। दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सड़क दुर्घटना का शिकार होकर लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टी 20 महिला विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को कितने रनों से हराया?
भारत ने पाकिस्तान को 67 रनों से हराया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua Newsटी 20 महिला विश्व कप में भारत की जीत पर खुशी