
विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत चौथे नंबर है: अजय
भभुआ में भाजपा द्वारा आम बजट 2026 और अमेरिका के टैरिफ ट्रेड पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। स्वदेशी जागरण मंच के मंत्री अजय कुमार ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था 4.5 मिलियन डॉलर से बढ़कर 5 मिलियन डॉलर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
आम बजट- 2026 और अमेरिका के टैरिफ ट्रेड पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने प्रेसवार्ता को किया संबोधित भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा शहर के एक होटल में बुधवार को आम बजट 2026 व अमेरिका के टैरिफ ट्रेड पर प्रेस वार्ता की गई। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत चौथे नंबर पर है, जिसका आकार 4.5 मिलियन डॉलर से आगे बढ़ चुका हैं। संभवत: अगले वर्ष तक जर्मनी को प्रणाम कर 5 मिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत विश्व का सबसे तेजी से चलने वाला जीडीपी ग्रोथ वाला देश है, जिसका ग्रोथ रेट 8.2 हैं।
भारत अपने 147 करोड़ भारतवंशी की मानव पूंजी को सकारात्मक, रचनात्मक और क्रियात्मक बने रहने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उसी का यह बजट 2026 संसद में प्रस्तुत हुआ है। शिक्षा के अधीन स्टार्टअप, एमएसएमई, एफपीओ से जुड़े अनेक छात्रों को आमंत्रित करते हुए डेढ़ लाख से अधिक स्टार्टअप भारत में खड़ा हो चुका है। लगभग 8 करोड़ से अधिक मैक्मे में भारत में स्वरोजगार के क्षेत्र में नए-नए अवसर दे रहे हैं। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। उसे 18 प्रतिशत कर दिया है। मौके पर प्रबुद्धजनों में दिनेश सिंह, रविंद्र पांडेय, उषा त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, संतोष गुप्ता, अरविंद राय, श्यामलाल थे। प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन अरविंद आर्य एवं नरेंद्र आर्य ने किया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




